Skip to main content

Posts

पूज्य सिंधी पंचायत महिला विंग लगाया गया आयुष्मान कार्ड शिविर

 पूज्य सिंधी पंचायत महिला विंग लगाया गया आयुष्मान कार्ड शिविर  रायपुर। छत्तीसगढ़ पूज्य सिंधी पंचयात महिला विंग द्वारा एक दिवसीय आयुष्माम कार्ड योजना शिविर का आयोजन किया गया। ये शिविर टैगोर नगर स्थित बाबा गुलाब मंदिर मे किया गया था जिसमे बड़ी संख्या मे नागरिकों को इस शिविर का लाभ मिला। इस अवसर महिला विंग अध्यक्ष भावना कुकरेजा, निशा खेमानी, पायल तलरेजा, सुनीता नागरानी, पायल जसवानी, अंशिता मनुजा एवं आदि सदस्य मौजूद थीं ।

रविवार को सिंधी समाज के घर नहीं जलेगा चूल्हा, जानिए आखिर क्यों?

  रायपुर। भादो सप्तमी के अवसर पर सिंधी समाज के लोग शनिवार को घर में विधि प्रकार के व्यंजन बनाएंगे लेकिन वे इसे खाएंगे नहीं बल्कि अगले दिन रविवार को माता शीतला की पूजा – अर्चना करके बासी (एक दिन पहले बनाए) व्यंजनों का भोग अर्पित करेंगे, इस दिन किसी भी घर में चूल्हा नहीं जलेगा। पूजा करके पूरे परिवार के लोग उस दिन ठंडा भोजन ही ग्रहण करेंगे। इसे सिंधी समाज में थधड़ी पर्व कहा जाता हैं। सिंधी समाज के लोग शनिवार को सुबह से रात तक विविध व्यंजन बनाने के बाद रविवार की सुबह महिलाएं तालाब, कुआं के किनारे शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। पूजा करके अपने साथ जल लाएंगी और घर में छिड़काव करके सभी की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करेंगी। शीतला माता का जाप करते हुए ठार माता ठार पंहिजें बचिणन खे ठार कहते हुए प्रार्थना करेंगी। इसका अर्थ होता है कि हे मातारानी, हमारे पूरे परिवार पर कृपा बनाए रखना। ऐसी मान्यता है कि थधड़ी के दिन चूल्हा, सिलेंडर को नहीं जलाया जाता। अग्निदेव और शीतला माता के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। पूजा करके पूरे परिवार के लोग उस दिन ठंडा भोजन ही ग्रहण करेंगे। पूजा वाले दि...

विजय सिंधी सेवा मंच के सेवादरियों ने संत साईं लालदास से मुलाक़ात कर लिया आशीर्वाद

रायपुर। विजय सिंधी सेवा मंच के सेवादारियों ने आज चकरभाटा सिंधु अमरधाम आश्रम के पूज्य संत साईं लालदास से मुलाक़ात कर आशीर्वाद लिया। आपको बता दें विजय सिंधी सेवा मंच जीव प्रेमी संगठन है जो जीव जंतुओ बचाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। मंच संस्थापक प्रशांत राज गावरी ने बताया उनका साईं जन से मुलाक़ात करने का मुख्य उद्देश्य जीव और समाज सेवा कार्य को विस्तार देना है आने वाले समय में मंच कुछ नयी योजनाएं बना रहा है। लॉकडाउन के बाद साईं जन का रायपुर में प्रथम आगमन कार्यक्रम था, इस अवसर पर मुख्य रूप से मंच के युवा समाज सेवी प्रतीक राज गावरी, पलाश आडवाणी, कुणाल चंद्राकर, सुधीर शर्मा गोल्डी, बबला, प्रशांत राज गावरी, गौरव, कालू, तुषार, यश बसंतवानी आदि सदस्य मौजूद थे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विजय सिंधी सेवा मंच ने कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विजय सिंधी सेवा मंच ने कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान रायपुर। स्वंत्रता दिवस के अवसर पर विजय सिंधी सेवा मंच द्वारा कोरोना काल के दौरान अपनी जान जोखिम में डाल कर जनता की सेवा करने वाले कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया गया। इस दौरान न्यू राजेंद्र थाना क्षेत्र के टी. आई. विशाल कुजूर व पुलिस जवानो के साथ - साथ पत्रकारों एवं डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। विजय सिंधी सेवा मंच के संस्थापक प्रतीक व प्रशांत राज गावरी ने बताया की वी.एस.एस.एम द्वारा जीव सेवा के साथ समय समय सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। उन्होंने कहा की कोरोना काल में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने के लिए पुलिस जवान, पत्रकार व डॉक्टर्स सम्मान के योग्य हैं, इसी को देखते हुए आज ध्वजरोहण के साथ सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच के पलाश आडवाणी, कुणाल चंद्राकर, पप्पु हिरनन्द जगवानी, वरिष्ठ सदस्य सुरेश तहल्यानी, कमल जसवानी, सुधीर शर्मा गोल्डी, तुषार चोइथरामानी आदि सदस्य उपस्थित थे। विनीत :- विजय सिंधी सेवा मंच

भाजपा युवा मोर्चा माना मंडल के मीडिया प्रभारी बनाये गये पलाश अड़वानी

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविन्दा गुप्ता की सहमति से भाजपा माना मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर की अनुशंसा से बीजेपी युवा मोर्चा माना मंडल अध्यक्ष नरेश पिल्ले ने नवीन पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे पलाश अड़वानी को भाजपा युवा मोर्चा माना मंडल के मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इस अवसर पर पलाश अड़वानी ने अपने सभी बीजेपी वरिष्ठ गण मंडल,पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया |

आम आदमी की जेब को फिर झटका रसोई गैस सिलेंडर के दाम मे वृद्धि जाने नये दाम

 नए महीने के पहले दिन लोगों को महंगाई का झटका लगा है. आज फिर कई वस्तुओं के दामों में इजाफा हुआ है. देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर (gas cylinder)के दाम में 73.5 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है. इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1,500 रुपए से बढ़कर 1623 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है. हालांकि, तेल कंपनियों ने आम आमदी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है. इसके दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 834.50 रुपए बरकरार है. बता दें कि पिछले महीने यानी जुलाई में तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 25.50 रुपए बढ़ाया था.

छत्तीसगढ़: राज्य मे शाम 5.30 बजे तक 160कोरोना पॉजिटिव मरीज सर्वाधिक रायपुर से

  छत्तीसगढ़ कोरोना: राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना ब्लास्ट, सबसे ज्यादा मरीज रायपुर से, बस्तर में भी मरीजों की संख्या में वृद्धि जारी, रायपुर के साथ प्रदेश में भी मरीज बढ़े, देखे पूरे प्रदेश का हाल:ICMR रायपुर, 28 जुलाई। राज्य में आज शाम 5.30 तक 160 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 24 रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 25 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 5, बलौदाबाजार 14, बलरामपुर 4, बस्तर 14, बेमेतरा 1, बीजापुर 8, बिलासपुर 4, दंतेवाड़ा 2, धमतरी 1, दुर्ग 7, गरियाबंद 1, जीपीएम 1, जांजगीर-चांपा 11, जशपुर 8, कबीरधाम 0, कांकेर 16, कोंडागांव 8, कोरबा 3, कोरिया 2, महासमुंद 4, मुंगेली 2, नारायणपुर 0, रायगढ़ 6, रायपुर 24, राजनांदगांव 2, सुकमा 3, सूरजपुर 2, और सरगुजा 7 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से क...