Skip to main content

आम आदमी की जेब को फिर झटका रसोई गैस सिलेंडर के दाम मे वृद्धि जाने नये दाम

 नए महीने के पहले दिन लोगों को महंगाई का झटका लगा है. आज फिर कई वस्तुओं के दामों में इजाफा हुआ है. देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर (gas cylinder)के दाम में 73.5 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है. इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1,500 रुपए से बढ़कर 1623 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है.

हालांकि, तेल कंपनियों ने आम आमदी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है. इसके दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 834.50 रुपए बरकरार है. बता दें कि पिछले महीने यानी जुलाई में तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 25.50 रुपए बढ़ाया था.


Comments