रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविन्दा गुप्ता की सहमति से भाजपा माना मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर की अनुशंसा से बीजेपी युवा मोर्चा माना मंडल अध्यक्ष नरेश पिल्ले ने नवीन पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे पलाश अड़वानी को भाजपा युवा मोर्चा माना मंडल के मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इस अवसर पर पलाश अड़वानी ने अपने सभी बीजेपी वरिष्ठ गण मंडल,पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया |
रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

Comments
Post a Comment