Skip to main content

Posts

Big Breaking :- प्रदेश में हुआ कोरोना ब्लास्ट, महीनों बाद एक ही दिन में 106 मरीज राजधानी रायपुर के इन इलाकों को कलेक्टर ने घोषित किया कॉन्टेनमेंट ज़ोन

  रायपुर।   छत्तीसगढ़ में आज नए 106 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 36 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 02 मरीज़ की मौत हो गयी। आज 69 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 07 हजार 847 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 93 हजार 784 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 463 हो गई है। आपको बता दें छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। राजधानी रायपुर में भी लगातार मरीज मिल रहे है। बुधवार को राजधानी से 12 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी बीच अब रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने राजधानी में 5 कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।  राजधानी रायपुर के इन जगहों की सभी दुकानें और दफ्तर रहेंगे बंद, कलेक्टर ने घोषित किया कंटेनमेंट जोन :- जारी आदेश के मुताबिक मोवा का मितान विहार, दलदल सिवनी में ग्रीन आर्चिड, चौबे कॉलोनी के महाराष्ट्र मंडल, आमासिवनी का सफायर ग्रीन को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इन कंटेनमेंट जोन...

सिंधी समाज मना रहा है चालिहा महोत्सव, चालीस दिनों तक घर घर जारी रहेगा वरुण अवतार भगवान झुलेलाल का पुजन

 इन दिनों सिंधी समाज भगवान झुलेलाल की भक्ति और मस्ती में लीन है। 5 दिसम्बर से शुरू हुए चालिहा पर्व का आज 10 वां दिन है , यह पर्व लगातार 40 दिनों तक चलता है जिसमें सिंधी समाज के लोग भगवान झुलेलाल साईं की जल और ज्योत स्वरुप में पुजा अर्चना करते हैं । मान्यता है सिंधी समुदाय द्वारा 40 दिनों तक सिंधु नदी के किनारे कड़ा तप व पुजन किया गया, तत्पश्चात वरुण देव ने मछली पर बैठकर भगवान झुलेलाल के रूप में सिंधी हिन्दुओं की रक्षा के अवतार लिया। तब से लेकर आकर तक यह प्रथा चले आ रही है। यह पर्व नवरात्र की तरह साल में दो बार मनाया जाता। वर्तमान यह पर्व 5 दिसम्बर से शुरू हुआ है जो 13 जनवरी तक चलेगा । भगवान झुलेलाल के खास सन्देश :- ईश्वर अल्लाह हिक आहे। ईश्वर अल्लाह एक हैं। कट्टरता छदे, नफरत, ऊंच-नीच एं छुआछूत जी दीवार तोड़े करे पहिंजे हिरदे में मेल-मिलाप, एकता, सहनशीलता एं भाईचारे जी जोत जगायो। विकृत धर्माधता, घृणा, ऊंच-नीच और छुआछूत की दीवारे तोड़ो और अपने हृदय में मेल-मिलाप, एकता, सहिष्णुता, भाईचारा और धर्म निरपेक्षता के दीप जलाओ। सभनि हद खुशहाली हुजे। सब जगह खुशहाली हो। सजी सृष्टि हिक आहे एं असा...

पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाऐं मार्च में, ऑफलाइन मोड में होंगी परीक्षाएं

 पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया इस महीने से शुरू होगी। विश्वविद्यालय से इसकी तैयारी की जा रही है। परीक्षा फीस में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होगी। ऑफलाइन मोड में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यानी छात्रों को इस बार केंद्र में आकर पेपर लिखना होगा। परीक्षा मार्च के आखिरी सप्ताह से शुरू हो सकती है। विवि ने कहा है कि परीक्षा फीस में बढ़ोतरी नहीं होगी। पिछली बार वार्षिक परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई। छात्रों ने घर से पेपर लिखकर जमा किया। वर्ष 2019 में भी आधे विषयों की परीक्षा छात्रों ने घर से दी। क्योंकि, मार्च 2019 में जब पेपर शुरू हुआ तब स्थितियां सामान्य थी। कुछ दिनों के बाद कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन घोषित किया गया। इसके बाद फिर सितंबर 2019 में जब दोबारा परीक्षा शुरू हुई तब नए तरीके से पेपर हुए। छात्रों को घर से पेपर लिखकर जमा करने की सुविधा दी गई। इसके अनुसार ही आगामी परीक्षाएं भी हुई। अब कॉलेजों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो चुकी है। इसलिए माना जा रहा है कि आगामी परीक्षाएं भी ऑफलाइन मोड में होगी। इस संबंध में विवि के अफसरों का कहना है कि आगामी...

कोरोना बुलेटिन: रायपुर मे कोरोना का जबरदस्त ब्लास्ट, जानिए आज कितने मरीज मिले?

कोरोना बुलेटिन: राजधानी रायपुर में कोरोना फिर हो रहा ही बेकाबू,आज भी रायपुर में कोरोना का जबरदस्त ब्लास्ट, प्रदेश में में भी आज बडी संख्या में नए मरीज मिले रायपुर में 14 सहित प्रदेश में आज 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 34 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय का बड़ा बयान, सभी सैक्षणिक संस्थान पुनः बंद हो

  रायपुर।   संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने कोरोना के नया वेरिएंट B.1.1.529 ओमिक्रॉन को देखते हुए राज्य सरकार से मांग की है कि इसके पहले कि संक्रमण फैले समस्त शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया जाना चाहिये। साथ ही उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में कुछ ही लोग मास्क लगा रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। इसके साथ ही अब कोविड-19 का मुद्दा बातचीत में कम ही चर्चा का विषय होता है। ऐसे में मास्क अनिवार्य करने और कड़े नियम के साथ फाईन की रकम भी बढ़ाये जाने की आवश्यकता है। विकास उपाध्याय ने कहा, संक्रमण के तीसरे लहर को रोकने सिर्फ पोस्टर और बिल बोर्ड्स तक सीमित नहीं रहना चाहिए। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, केन्द्र सरकार को इसके रोकथाम के लिए कुछ करने के पूर्व हमें स्वयं को महत्वपूर्ण कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है। जिस तरह से छत्तीसगढ़ में 09 साल के बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग अब संक्रमण के दायरे में आ गए हैं, ऐसे में यह उचित होगा कि समय पूर्व सबसे पहले शैक्षणिक संस्थानों को पूर्व की भाँति पूरी तरह से बंद ...

सौ. कुसुमताई दाबके महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन

  रायपुर । 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर सौ कुसुम ताई विधि महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर व्यवहार न्यायधीश-सचिव जिला विधि प्राधिकरण प्रवीण मिश्रा जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए । इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवीण मिश्रा ने कहा कि संविधान अपने स्वरूप में सभी को स्वीकार कर लेती है और इसी के प्रस्तावना स्वरूप में होकर भी भारत देश के सभी व्यक्तियों को और नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित कर अपने अंदर सम्मिलित कर लेती है।                    इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर डॉ. प्रीति सतपथी ने बताया है कि संविधान दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता , नाट्य , भाषण आदि आयोजित किया गया था। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम बी तनुश्री 3 सेमेस्टर, द्वितीय किरण साहू 5 सेमेस्टर, तृतीया स्वाति सिंह भदौरिया , इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। *कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सचिव महोदय के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर राजीव कुमार शुक्ला, प्रोफेसर सुधांशु श...

22 नवंबर को छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव

रायपुर। जोगी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता श्री भगवानू नायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी के निर्देशानुसार रायपुर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन के नेतृत्व में राजधानी के हजारों लोग सहारा इंडिया में डूबे हजारों करोड़ रुपए को वापस दिलाने के लिए जंगी प्रदर्शन करते हुए 22 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे, जिसमें जोगी कांग्रेस के सभी मोर्चा के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे  !! जिला उपाध्यक्ष सन्नी सिंह होरा ने कहा छत्तीसगढ़ के भोले भाले छत्तीसगढ़ियो के मेहनत, ईमानदारी, खून पसीने की गाढ़ी कमाई करोड़ों रूपए को सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा इन्वेस्टमेंट करवा लिया गया और जब रुपया वापस देने की बारी आई तो रुपए वापस नहीं किया जा रहा है। ऐसे में निवेशकों के द्वारा जमा राशि को प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक अनेकों बार गुहार लगा चुके हैं और दर दर भटक रहे है लेकिन उनके कान में जूं नहीं रेंग रहा है और सरकार कुंभकर्णीय नींद में सो रही है। जिसे जगाने के लिए और निवेशको...