Skip to main content

पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाऐं मार्च में, ऑफलाइन मोड में होंगी परीक्षाएं


 पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया इस महीने से शुरू होगी। विश्वविद्यालय से इसकी तैयारी की जा रही है। परीक्षा फीस में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होगी। ऑफलाइन मोड में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यानी छात्रों को इस बार केंद्र में आकर पेपर लिखना होगा। परीक्षा मार्च के आखिरी सप्ताह से शुरू हो सकती है। विवि ने कहा है कि परीक्षा फीस में बढ़ोतरी नहीं होगी।


पिछली बार वार्षिक परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई। छात्रों ने घर से पेपर लिखकर जमा किया। वर्ष 2019 में भी आधे विषयों की परीक्षा छात्रों ने घर से दी। क्योंकि, मार्च 2019 में जब पेपर शुरू हुआ तब स्थितियां सामान्य थी। कुछ दिनों के बाद कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन घोषित किया गया। इसके बाद फिर सितंबर 2019 में जब दोबारा परीक्षा शुरू हुई तब नए तरीके से पेपर हुए। छात्रों को घर से पेपर लिखकर जमा करने की सुविधा दी गई। इसके अनुसार ही आगामी परीक्षाएं भी हुई।


अब कॉलेजों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो चुकी है। इसलिए माना जा रहा है कि आगामी परीक्षाएं भी ऑफलाइन मोड में होगी। इस संबंध में विवि के अफसरों का कहना है कि आगामी परीक्षाएं चाहे वार्षिक प्रणाली के तहत हो या फिर सेमेस्टर के अनुसार, सभी ऑफलाइन होगी। इसकी अनुमति के लिए उच्च शिक्षा विभाग को पत्र भेजा जाएगा। ऑफलाइन परीक्षा को लेकर कॉलेजों को पहले जानकारी दी गई है। कॉलेज से भी छात्रों को यह बता दिया गया है कि इस बार केंद्र में आकर पेपर देना होगा। कुछ दिनों बाद विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि रविवि की वार्षिक परीक्षा में पिछली बार करीब डेढ़ लाख परीक्षार्थी थे। इसमें करीब 60 हजार छात्रों ने प्राइवेट छात्र के तौर पर पेपर दिया था। इस बार छात्रों की संख्या 1.60 लाख तक हो सकती है।



मार्च के आखिरी सप्ताह से पेपर:-


रविवि की वार्षिक परीक्षा 2022, मार्च के आखिरी सप्ताह से शुरू हो सकती है। विवि के अफसरों का कहना है कि मार्च के आखिरी सप्ताह या फिर अप्रैल के पहले सप्ताह से पेपर होंगे। इसके अनुसार तैयारी की जा रही है। परीक्षा की समय-सारणी जनवरी में जारी होगी। इससे पहले, आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस महीने के आखिरी सप्ताह से आवेदन मंगाए जाएंगे। नियमित के साथ प्राइवेट से पेपर देने के इच्छुक छात्र भी आवेदन कर सकेंगे।


रविवि की वार्षिक परीक्षा के आवेदन शुल्क में दस फीसदी बढ़ोतरी की चर्चा थी। लेकिन विवि ने यह साफ कर दिया है कि इस बार भी बढ़ोतरी नहीं होगी। पिछली बार जितनी फीस थी वही रहेगी। वार्षिक परीक्षा के तहत नियमित छात्रों की फीस हजार रुपए लेकर 15 सौ रुपए तक है। जबकि प्राइवेट से परीक्षा देने वाले छात्रों को 12 सौ से लेकर 18 सौ रुपए तक देने होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

रायपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने राष्ट्र विरोधी पोस्ट, हुई अरेस्ट

रायपुर :  भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच कुछ लोगों को देशविरोधी पोस्ट करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसे मेंऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट डालना महिला को भारी पड़ गई है। पुलिस में शिकायत के बाद अब वह हिरासत में है। मामला है पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया था। वहीँ इस विवादित पोस्ट को करने वाली महिला लुजिना खान को सोमवार रात हिरासत में ले लिया गया है। महिला ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद उठा और शिकायत दर्ज हुई तो उक्त महिला ने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट निजी कर दिया है। वहीँ इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा किया गया था। इसे लेकर महिला काफी ट्रोल भी हुई थी। इसकी सिविल लाइन थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह देश की भावना को ठेस पहुंचाना वाला पोस्ट है। साथ ही हिंसा फैलाने वाला पोस्ट भी है। इसलिए इसमें तुरंत एक्शन लिया गया है। इस तरह की पोस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही ...