Skip to main content

22 नवंबर को छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव





रायपुर। जोगी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता श्री भगवानू नायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी के निर्देशानुसार रायपुर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन के नेतृत्व में राजधानी के हजारों लोग सहारा इंडिया में डूबे हजारों करोड़ रुपए को वापस दिलाने के लिए जंगी प्रदर्शन करते हुए 22 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे, जिसमें जोगी कांग्रेस के सभी मोर्चा के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे  !!


जिला उपाध्यक्ष सन्नी सिंह होरा ने कहा छत्तीसगढ़ के भोले भाले छत्तीसगढ़ियो के मेहनत, ईमानदारी, खून पसीने की गाढ़ी कमाई करोड़ों रूपए को सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा इन्वेस्टमेंट करवा लिया गया और जब रुपया वापस देने की बारी आई तो रुपए वापस नहीं किया जा रहा है। ऐसे में निवेशकों के द्वारा जमा राशि को प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक अनेकों बार गुहार लगा चुके हैं और दर दर भटक रहे है लेकिन उनके कान में जूं नहीं रेंग रहा है और सरकार कुंभकर्णीय नींद में सो रही है। जिसे जगाने के लिए और निवेशकों को रुपए दिलाने के लिए जोगी काँग्रेस के द्वारा दिनांक 22 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे से धरना प्रदर्शन स्थल बुढ़ापारा रायपुर में एकत्रित होंगे और मुख्य मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए कुच करेंगे ।


जोगी कोंग्रेस्स के रायपुर उपाध्यक्ष श्री सन्नी सिंह होरा ने कहा मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार पीड़ित निवेशकों की बैठके ली जा रही है। उनका हक और डूबा धन दिलाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है, जिसमें हजारों लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है और पहली बार जनसैलाब के रूप में सहारा इंडिया के निवेशकों के द्वारा एकजुट होकर अपने अधिकार के लिये आवाज बुलंद करने सामने आ रहे हैं।Chhattisgarhओमप्रकाश देवांगन ने कहा छत्तीसगढ़ को हम किसी भी हाल में चारागाह नहीं बनने देंगे छत्तीसगढ़ियों के भोलेपन का फायदा उठाने वालों के खिलाफ और छत्तीसगढ़ियों के हक , अधिकार की खातिर हम सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे, आवश्यकता पड़ने पर छत्तीसगढ़िया हित में लाठी खाने को और जेल जाने को भी तैयार हैं।



Comments

Popular posts from this blog

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

27 मार्च को भगवान झूलेलाल को अर्पण की जाएगी आकाशीय ज्योत, निकलेगी भव्य बाइक रैली

रायपुर। चेट्रीचंड्र पर्व को लेकर सिंधी समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वरुण अवतार भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव को सिंधु जन हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं इस वर्ष यह पर्व 30 मार्च को मनाया जायेगा । इसी को देखते हुए जय झूलेलाल महोत्सव समिति रायपुर द्वारा सामाजिक एकता को दरशाने के उद्देश्य से चेट्रीचंड्र के पहले 27 मार्च को लाखे नगर से भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी जिसमे संत जनों के साथ-साथ समाज के मुखी गण एवं हर वर्ग के लोग शामिल होंगे एवं यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कटोरा तालाब झूलेलाल सरोवर में समापन होगी जहाँ पर एक अनोखा आयोजन होगा जिसमे आरती पूजन एवं पल्लव के बाद आकाशीय ज्योत पैराशुट के रूप में भगवान झूलेलाल को समर्पित की जाएगी व साथ ही साथ रंगारंग कार्यक्रम व भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी । समिति के संस्थापक सदस्य प्रशांत राज गावरी एवं आदर्श कलवानी ने सयुक्त रूप से बताया की भारत के इतिहास में यह श्री झूलेलाल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पहला ऐसा अनोखा आयोजन होने जा रहा है जिसमे हजारों की संख्या ज्योत स्वरूप में पैराशूट एक साथ आकाश में छोड़े जाएंगे, इस दिव्य नज़ारे...