Skip to main content

Big Breaking :- प्रदेश में हुआ कोरोना ब्लास्ट, महीनों बाद एक ही दिन में 106 मरीज राजधानी रायपुर के इन इलाकों को कलेक्टर ने घोषित किया कॉन्टेनमेंट ज़ोन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज नए 106 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 36 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 02 मरीज़ की मौत हो गयी।

आज 69 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 07 हजार 847 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 93 हजार 784 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 463 हो गई है।


आपको बता दें छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। राजधानी रायपुर में भी लगातार मरीज मिल रहे है। बुधवार को राजधानी से 12 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी बीच अब रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने राजधानी में 5 कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

 राजधानी रायपुर के इन जगहों की सभी दुकानें और दफ्तर रहेंगे बंद, कलेक्टर ने घोषित किया कंटेनमेंट जोन :-

जारी आदेश के मुताबिक मोवा का मितान विहार, दलदल सिवनी में ग्रीन आर्चिड, चौबे कॉलोनी के महाराष्ट्र मंडल, आमासिवनी का सफायर ग्रीन को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इन कंटेनमेंट जोन के सभी दुकानें और दफ्तर बंद रहेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

27 मार्च को भगवान झूलेलाल को अर्पण की जाएगी आकाशीय ज्योत, निकलेगी भव्य बाइक रैली

रायपुर। चेट्रीचंड्र पर्व को लेकर सिंधी समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वरुण अवतार भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव को सिंधु जन हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं इस वर्ष यह पर्व 30 मार्च को मनाया जायेगा । इसी को देखते हुए जय झूलेलाल महोत्सव समिति रायपुर द्वारा सामाजिक एकता को दरशाने के उद्देश्य से चेट्रीचंड्र के पहले 27 मार्च को लाखे नगर से भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी जिसमे संत जनों के साथ-साथ समाज के मुखी गण एवं हर वर्ग के लोग शामिल होंगे एवं यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कटोरा तालाब झूलेलाल सरोवर में समापन होगी जहाँ पर एक अनोखा आयोजन होगा जिसमे आरती पूजन एवं पल्लव के बाद आकाशीय ज्योत पैराशुट के रूप में भगवान झूलेलाल को समर्पित की जाएगी व साथ ही साथ रंगारंग कार्यक्रम व भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी । समिति के संस्थापक सदस्य प्रशांत राज गावरी एवं आदर्श कलवानी ने सयुक्त रूप से बताया की भारत के इतिहास में यह श्री झूलेलाल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पहला ऐसा अनोखा आयोजन होने जा रहा है जिसमे हजारों की संख्या ज्योत स्वरूप में पैराशूट एक साथ आकाश में छोड़े जाएंगे, इस दिव्य नज़ारे...