Skip to main content

Posts

छत्तीसगढ़: राज्य मे शाम 5.30 बजे तक 160कोरोना पॉजिटिव मरीज सर्वाधिक रायपुर से

  छत्तीसगढ़ कोरोना: राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना ब्लास्ट, सबसे ज्यादा मरीज रायपुर से, बस्तर में भी मरीजों की संख्या में वृद्धि जारी, रायपुर के साथ प्रदेश में भी मरीज बढ़े, देखे पूरे प्रदेश का हाल:ICMR रायपुर, 28 जुलाई। राज्य में आज शाम 5.30 तक 160 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 24 रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 25 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 5, बलौदाबाजार 14, बलरामपुर 4, बस्तर 14, बेमेतरा 1, बीजापुर 8, बिलासपुर 4, दंतेवाड़ा 2, धमतरी 1, दुर्ग 7, गरियाबंद 1, जीपीएम 1, जांजगीर-चांपा 11, जशपुर 8, कबीरधाम 0, कांकेर 16, कोंडागांव 8, कोरबा 3, कोरिया 2, महासमुंद 4, मुंगेली 2, नारायणपुर 0, रायगढ़ 6, रायपुर 24, राजनांदगांव 2, सुकमा 3, सूरजपुर 2, और सरगुजा 7 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से क...

Big News: रायपुर कलेक्टर ने जारी की गणेश पूजा को लेकर गाइडलाइन

रायपुर। राजधानी में एक बार फिर कोरोना त्यौहारी रंग फिर फीका करते हुए नज़र आ रहा है। अब कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार जिसे देखते हुए जिला कलेक्टर रायपुर द्वारा गाइडलाइन जारी कर दी है, जिसमें 26 दिशानिर्देश जारी किये हैं।   इन दिशा निर्देशों का करना होगा पालन   

छत्तीसगढ़: मंत्री सिंहदेव के समर्थन मे उतरे कांग्रेसी बड़ी संख्या मे पहुंच रहे राजधानी रायपुर

छत्तीसगढ़। विधायक बृहस्पत सिंह के आरोपों के बाद अपने ही पार्टी से नाराज चल रहे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थन में कांग्रेसी उतर आए हैं।  कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित भारी संख्या में कांग्रेस रायपुर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बृहस्पत सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब कांग्रेसी लगातार रायपुर की ओर रुख कर रहे हैं।  सिंहदेव ने सीएम बघेल के साथ मीटिंग के बाद बयान दिया था कि उन्होंने अपना पक्ष रख दिया है।  अब मुख्यमंत्री इस पर आज बयान देंगे। मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव ने विधायक बृहस्पत सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विधायक बृहस्पत सिंह को नोटिस का जवाब 24 घंटे के भीतर देना होगा। नोटिस में पूछा गया कि किस आधार पर आपने मंत्री टीएस सिंहदेव पर आरोप लगाया? बता दें कि इससे पहले भी सीएम भूपेश बघेल और मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं, बैठक के बाद सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसके बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही जानकारी देंगे। उन्होंने आगे कहा कि बैठक में उन्हों...

एक ऐसा रेलवे स्टेशन जहाँ शाम होते ही देखे जाते है भुत, प्रेत जाने कौन से प्रदेश मे है स्तिथ

 इस रहस्यमयी स्थान का नाम है बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन . यह रेलवे स्टेशन पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पुरुलिया (Purulia) जिले में है. संथाल की रानी श्रीमति लाचन कुमारी के प्रयासों से वर्ष 1960 में यह रेलवे स्टेशन खोला गया था. शुरुआत में यहां सब ठीक रहा लेकिन करीब 7 साल बाद एक कर्मचारी ने रेलवे स्टेशन पर महिला का भूत देखने का दावा किया. कर्मचारी ने ट्रैक पर देखा महिला का भूत उस रेलवे कर्मचारी ने अगले दूसरे साथियों को इस बारे में बताया. उसकी इस बात का कुछ और लोगों ने भी सपोर्ट किया. उन्होंने कहा कि एक महिला रेल से कटकर मर गई थी. तब से उसका भूत रेलवे स्टेशन पर भटक रहा है. हालांकि रेलवे के अफसरों ने उनकी बातों को अनदेखा कर दिया. स्टेशन मास्टर का परिवार मिला मृत कुछ समय बाद बेगुनकोडोर के स्टेशन मास्टर और उनका परिवार रेलवे क्वार्टर में मृत अवस्था में पाया गया. उनकी मौत कैसे हुई, ये कोई नहीं जान पाया. कुछ अर्से बाद रेलवे ने दूसरे स्टेशन मास्टर को भेजा लेकिन वह भी सही ढंग से रह नहीं पाया. लोगों का दावा था कि पिछले स्टेशन मास्टर और उसके परिवार की मौतों में उसी भूत का हाथ था. ट्रेन के साथ दौड...

Breaking exam :- CGBSE जारी हुआ 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिज़ल्ट, यहाँ चैक करें अपना रिज़ल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड आज CGBSE 12th Result 2021 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) अपनी आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर बोर्ड परीक्षा के रिजल्‍ट जारी किया है ।  छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में परीक्षाएं रद्द नहीं की गई थीं और घर से परीक्षा देने का मौका दिया गया था। रिजल्‍ट जारी होने के बाद, छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके CGBSE 12th Result 2021 चेक कर सकेंगे। छत्‍तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा इस वर्ष 01 जून से 05 जून के बीच आयोजित की गई थी। छात्रों को अपनी आंसर शीट स्‍कूल में जमा करने के लिए 06 जून से 10 जून तक का समय दिया गया था। बोर्ड अब रिजल्‍ट जारी करने के लिए तैयार है। छत्‍तीसगढ़ बोर्ड ने अन्‍य बोर्ड की तरह एग्‍जाम रद्द करने के बजाय एग्‍जाम फ्रॉम होम का विकल्‍प लिया था। बोर्ड ने क्‍वेश्‍चन पेपर छात्रों को घर ले जाने के लिए दिए थे और छात्रों को 5 दिन के भीतर आंसर शीट स्‍कूल में जमा करने के निर्देश दिए थे। कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा हो चुका है और अब बोर्ड रिजल्‍ट जारी करने के लिए तैयार है। छत्‍तीसगढ़ बोर्ड ने जून माह में एग्‍जाम लिए थे। बोर्ड ने छा...

Exam Breaking :- कल जारी होगा 12वीं बोर्ड माध्यमिक शिक्षा मंडल का परीक्षा परिणाम

  रायपुर।  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बड़ा ऐलान किया है। 12वीं की परीक्षा का परिणाम 25 जुलाई 12 बजे जारी किए जाएंगे। कल स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम 12 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये परीक्षा का परिणाण जारी करेंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्राफेसर व्हीके गोयल ने आदेश जारी किया है। बता दें कि इससे पहले 10वीं परिणाम आ चुका है।

Exam Breaking: आज जारी हो सकता छत्तीसगढ़ 12वी बोर्ड का परिणाम

छत्तीसगढ़ रिजल्ट ब्रेकिंग: 12वीं बोर्ड के रिजल्ट हो सकते है आज घोषित? तैयारियां लगभग पूरी रायपुर/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल जल्द ही 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है. कोरोना के कारण छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर थी, जिसके नतीजे अब जारी किए जाने हैं. वहीं बोर्ड के सूत्रों की मानें तो आज यानी की 24 जुलाई को 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. वहीं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव डॉ. गोयल ने बताया कि रिजल्ट पर काम लगभग अंतिम चरण में है. संभवत: रिजल्ट आज  भी जारी हो सकता है या फिर सोमवार व मंगलवार को. उन्होंने बताया कि रिजल्ट जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा. बता दें कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं का रिजल्ट पहले ही घोषित कर चुका है. 10वीं का रिजल्ट सौ फीसदी पास प्रतिशत के साथ घोषित किया गया था. किसी भी छात्र को फेल नहीं किया गया था