Skip to main content

एक ऐसा रेलवे स्टेशन जहाँ शाम होते ही देखे जाते है भुत, प्रेत जाने कौन से प्रदेश मे है स्तिथ

 इस रहस्यमयी स्थान का नाम है बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन . यह रेलवे स्टेशन पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पुरुलिया (Purulia) जिले में है. संथाल की रानी श्रीमति लाचन कुमारी के प्रयासों से वर्ष 1960 में यह रेलवे स्टेशन खोला गया था. शुरुआत में यहां सब ठीक रहा लेकिन करीब 7 साल बाद एक कर्मचारी ने रेलवे स्टेशन पर महिला का भूत देखने का दावा किया.

कर्मचारी ने ट्रैक पर देखा महिला का भूत

उस रेलवे कर्मचारी ने अगले दूसरे साथियों को इस बारे में बताया. उसकी इस बात का कुछ और लोगों ने भी सपोर्ट किया. उन्होंने कहा कि एक महिला रेल से कटकर मर गई थी. तब से उसका भूत रेलवे स्टेशन पर भटक रहा है. हालांकि रेलवे के अफसरों ने उनकी बातों को अनदेखा कर दिया.

स्टेशन मास्टर का परिवार मिला मृत

कुछ समय बाद बेगुनकोडोर के स्टेशन मास्टर और उनका परिवार रेलवे क्वार्टर में मृत अवस्था में पाया गया. उनकी मौत कैसे हुई, ये कोई नहीं जान पाया. कुछ अर्से बाद रेलवे ने दूसरे स्टेशन मास्टर को भेजा लेकिन वह भी सही ढंग से रह नहीं पाया. लोगों का दावा था कि पिछले स्टेशन मास्टर और उसके परिवार की मौतों में उसी भूत का हाथ था.

ट्रेन के साथ दौड़ता दिखता था ‘साया’

इस घटना से दहशत में आए लोगों का कहना था कि शाम होने के बाद जब भी कोई ट्रेन यहां से गुजरती थी तो महिला का भूत उसके साथ-साथ दौड़ने लगता था. कई बार तो वह भूत ट्रेन से भी तेज दौड़कर उसके आगे निकल जाता था. कई लोगों का दावा था कि उन्होंने एक महिला के भूत को ट्रेन के आगे पटरियों पर नाचते हुए भी देखा था.

स्टेशन से पहले स्पीड बढ़ा देते थे ड्राइवर

कहा जाता है कि उस वक्त जब भी कोई ट्रेन इस स्टेशन (Begunkodor Railway Station से गुजरती थी तो लोको पायलट स्टेशन आने से पहले ही ट्रेन की गति बढ़ा देते थे. जिससे वे जल्द से जल्द इस स्टेशन को पार कर सकें. यहां तक कि ट्रेन में बैठे लोग स्टेशन आने से पहले ही खिड़की-दरवाजे सब बंद कर लेते थे. जब स्टेशन गुजर जाता था तो उनकी जान में जान आती थी.

लोगों का स्टेशनों पर आना हुआ बंद

लोगों के अंदर महिला के भूत का खौफ इतना बढ़ा कि वे इस स्टेशन पर आने से कतराने लगे. धीरे-धीरे यहां लोगों का वहां आना-जाना बंद हो गया. यहां तक कि स्टेशन पर काम करने वाले रेलवे कर्मचारी भी डर के मारे भाग गए. डर की वजह से न तो कोई यात्री वहां उतरना चाहता था और न ही कोई इस स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए ही आता था. इसके बाद से पूरा का पूरा स्टेशन सूनसान हो गया. आखिरकार इस स्टेशन पर ट्रेनों का रुकना भी बंद हो गया.

रात में स्टेशन पर अब भी नहीं रुकते लोग

रहस्यमयी साये की वजह से करीब 40 साल तक ये स्टेशन (Begunkodor Railway Station बंद रहा. इसके बाद तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी के आदेश पर वर्ष 2009 में इस स्टेशन को फिर से खोला गया. उसके बाद से यहां पर ट्रेनें चलने लगी हैं और स्टाफ की भी तैनाती हो चुकी है. फिलहाल यहां करीब 10 ट्रेनें रुकती हैं लेकिन लोगों में उस साये का डर इतना है कि शाम होने के बाद स्टेशन सुनसान हो जाता है. वहीं अधिकतर स्टेशन कर्मचारी भी रात होने से पहले उसे छोड़कर घर निकल जाते हैं

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

27 मार्च को भगवान झूलेलाल को अर्पण की जाएगी आकाशीय ज्योत, निकलेगी भव्य बाइक रैली

रायपुर। चेट्रीचंड्र पर्व को लेकर सिंधी समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वरुण अवतार भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव को सिंधु जन हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं इस वर्ष यह पर्व 30 मार्च को मनाया जायेगा । इसी को देखते हुए जय झूलेलाल महोत्सव समिति रायपुर द्वारा सामाजिक एकता को दरशाने के उद्देश्य से चेट्रीचंड्र के पहले 27 मार्च को लाखे नगर से भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी जिसमे संत जनों के साथ-साथ समाज के मुखी गण एवं हर वर्ग के लोग शामिल होंगे एवं यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कटोरा तालाब झूलेलाल सरोवर में समापन होगी जहाँ पर एक अनोखा आयोजन होगा जिसमे आरती पूजन एवं पल्लव के बाद आकाशीय ज्योत पैराशुट के रूप में भगवान झूलेलाल को समर्पित की जाएगी व साथ ही साथ रंगारंग कार्यक्रम व भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी । समिति के संस्थापक सदस्य प्रशांत राज गावरी एवं आदर्श कलवानी ने सयुक्त रूप से बताया की भारत के इतिहास में यह श्री झूलेलाल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पहला ऐसा अनोखा आयोजन होने जा रहा है जिसमे हजारों की संख्या ज्योत स्वरूप में पैराशूट एक साथ आकाश में छोड़े जाएंगे, इस दिव्य नज़ारे...