Skip to main content

Posts

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

रायपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने राष्ट्र विरोधी पोस्ट, हुई अरेस्ट

रायपुर :  भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच कुछ लोगों को देशविरोधी पोस्ट करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसे मेंऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट डालना महिला को भारी पड़ गई है। पुलिस में शिकायत के बाद अब वह हिरासत में है। मामला है पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया था। वहीँ इस विवादित पोस्ट को करने वाली महिला लुजिना खान को सोमवार रात हिरासत में ले लिया गया है। महिला ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद उठा और शिकायत दर्ज हुई तो उक्त महिला ने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट निजी कर दिया है। वहीँ इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा किया गया था। इसे लेकर महिला काफी ट्रोल भी हुई थी। इसकी सिविल लाइन थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह देश की भावना को ठेस पहुंचाना वाला पोस्ट है। साथ ही हिंसा फैलाने वाला पोस्ट भी है। इसलिए इसमें तुरंत एक्शन लिया गया है। इस तरह की पोस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही ...

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

27 मार्च को भगवान झूलेलाल को अर्पण की जाएगी आकाशीय ज्योत, निकलेगी भव्य बाइक रैली

रायपुर। चेट्रीचंड्र पर्व को लेकर सिंधी समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वरुण अवतार भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव को सिंधु जन हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं इस वर्ष यह पर्व 30 मार्च को मनाया जायेगा । इसी को देखते हुए जय झूलेलाल महोत्सव समिति रायपुर द्वारा सामाजिक एकता को दरशाने के उद्देश्य से चेट्रीचंड्र के पहले 27 मार्च को लाखे नगर से भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी जिसमे संत जनों के साथ-साथ समाज के मुखी गण एवं हर वर्ग के लोग शामिल होंगे एवं यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कटोरा तालाब झूलेलाल सरोवर में समापन होगी जहाँ पर एक अनोखा आयोजन होगा जिसमे आरती पूजन एवं पल्लव के बाद आकाशीय ज्योत पैराशुट के रूप में भगवान झूलेलाल को समर्पित की जाएगी व साथ ही साथ रंगारंग कार्यक्रम व भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी । समिति के संस्थापक सदस्य प्रशांत राज गावरी एवं आदर्श कलवानी ने सयुक्त रूप से बताया की भारत के इतिहास में यह श्री झूलेलाल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पहला ऐसा अनोखा आयोजन होने जा रहा है जिसमे हजारों की संख्या ज्योत स्वरूप में पैराशूट एक साथ आकाश में छोड़े जाएंगे, इस दिव्य नज़ारे...

मकर संक्रांति के अवसर पर होटल नीलम ग्रैंड में kite Carnival आयोजन

रायपुर । 14 जनवरी को VIP रोड स्थित होटल ग्रेंड नीलम में समय सुबह 10 से रात्रि11 तक पावन पर्व मकर संक्रांति के दिन भव्य स्तर पर Kite Carnival आयोजित किया जाएगा, जिसमें पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में रखी जाएगी, मुख्य आकर्षण काइट मेकिंग जिसमें कि एक सोशल मैसेज देना अनिवार्य रहेगा व पतंग उड़ाने की कला सीखने के लिए पतंग बाज भी मौजूद रहेंगे, जिसमें कि किसी भी वर्ग के लोग भाग ले सकते है तथा ओपन माइक में भी बोलने का अवसर दिया जाएगा। अपनी पाककला के कौशल को आगे बढ़ाने के लिए फूड स्टाल की लगाए जाएंगे तथा व्यवसाय की दृष्टि से देखते हुए विभिन्न उत्पादों का भी स्टॉल रहेगा कार्यक्रम की शुरुवात पूजा अर्चना के साथ की जाएगी व संध्या बेला में सिंधी पारंपरिक तिरमुरी या लोहड़ी का त्योहार मनाया जायेगा। कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए संयोजक राजेंद्र पारख व ऋषभ जैन ने बताया कि, इसमें Singing, Dancing,कई गेम्स व क्वीज  ,फैशन शो , लाइव बेंड ,ढोल का भी आयोजन किया जाएगा ।

वार्ड 57 से अमर चंदनानी भाजपा से प्रबल दावेदार, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत का भी मिल रहा है समर्थन

  रायपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर सभी ने कमर कस ली है इसी के चलते समाज सेवी अमर चंदनानी वार्ड 57 भगवती चरण शुक्ल वार्ड से भाजपा के प्रबल दावेदार माने जा रहें हैं । इसी बीच एक और बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही की उन्हें पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत का भी पूर्ण रूप से सहयोग मिल रहा है । अमर समाज सेवा के क्षेत्र में एक जाना माना चेहरा है , ऐसे में देखने वाला विषय ये होगा कि उनके नाम पर मुहर लगती है अथवा नहीं ? वहीं इस विषय पर प्रदेश छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी का कहना है की अगर भगवतीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 से कर्मठ समाजसेवी सशक्त प्रत्याशी अमर चन्दनानी को अगर भाजपा समाज से उम्मीदवार घोषित करेगी तो छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत परिवार पूर्ण रुप से सहभागिता देकर जीत सुनिश्चित करेगा। 

महाकुंभ में पहुंचे रुद्राक्ष बाबा 11000 रुद्राक्ष करते हैं धारण :- देखें वीडियो

 

रायपुर में होगा लीजेंड्स क्रिकेट लीग, कई दिग्गज खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

  रायपुर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजन 6 से 18 फरवरी तक 7 टीमों के बीच भिड़ंत छत्तीसगढ़ वॉरियर्स, हरियाणा ग्लेडिएटर्स,दुबई जायंट्स, गुजरात सैम्प आर्मी, दिल्ली रॉयल्स, बिग बॉयज और राजस्थान किंग्स टीमें भाग लेंगी छत्तीसगढ़ टीम में सुरेश रैना, मार्टिन गुप्टिल, अंबाती रायडू, पवन नेगी खेलेंगे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को भी लीग में मौका ओपनिंग सेरेमनी में तमन्ना भाटिया, आयुष्मान खुराना, हार्डी संधू जैसे बॉलीवुड कलाकार देंगे प्रस्तुति ।

समाज सेवी अमर चंदनानी ने वार्ड 57 से भाजपा से की दावेदारी पेश

  रायपुर। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज़ हो चुकी है । इसी के चलते वार्ड 57 से समाज सेवी अमर चंदनानी ने भाजपा से दावेदारी पेश की है । आपको बता दें अमर वर्तमान में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के  प्रदेश सचिव हैं व एवं समाज सेवा बेहद सक्रिय हैं  । हालांकि वे सांसद बृजमोहन अग्रवाल के करीबी भी माने जाते हैं । अब देखने वाला विषय ये होगा की उन्हें भाजपा द्वारा टिकट दी जाती है या नहीं ।

नगर निगम रायपुर के 70 वार्डों के लिए जनप्रतिनिधि हेतु आरक्षण सूची हुई जारी

 रायपुर। नगर चुनाव को लेकर रायपुर के 70 वार्डों के आरक्षण सूची जारी कर दी गई है । रायपुर नगर निगम आरक्षण सूची :-

आगामी नगर निगम चुनाव लड़ सकते हैं प्रशांत गावरी

  रायपुर । आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज़ हो चुकी है ऐसे में सभी समाज सेवी और राजनीतिक पार्टियों में अपने कैंडिडेट चुनने की होड़ मची हुई है । इसी को लेकर सूत्रों से खबर मिली है की रायपुर के वार्ड 48 से युवा समाज सेवी प्रशांत राज गावरी नगर निगम चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं । आपको बता दें दी कि प्रशांत समाज सेवा के क्षेत्र में समय समय पर अपना योगदान देते रहतें हैं ऐसे में उन्हें जनता द्वारा लाभ प्राप्त हो सकता है । अब देखने वाली बात ये होगी की किसी राजनीतिक दल द्वारा उन्हें टिकट दी जाती है या वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे ।

रायपुर दक्षिण के विधायक बने सुनील सोनी बीजेपी की हुई जीत

  रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने बड़ा परचम लहराया है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 45,000 से अधिक वोटों के अंतर से विजयी हो गए हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन जीत का जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले ही शुरू कर दिया है। सुनील सोनी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई और हर राउंड में इसे कायम रखा। कांग्रेस के आकाश शर्मा एक भी राउंड में आगे नहीं आ सके। रायपुर दक्षिण के हर वार्ड में भाजपा का दबदबा दिखा। खास बात यह रही कि महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्डों में भी भाजपा को बढ़त मिली। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के 17वें राउंड में ही सुनील सोनी की लीड 40,000 के पार पहुंच गई थी। 45,000 से अधिक वोटों के अंतर के साथ यह जीत ऐतिहासिक मानी जा रही है।

जोगी कांग्रेस के नेता सन्नी सिंह होरा जल्द हो सकते हैं कांग्रेस मे शामिल :— सूत्र

  रायपुर। पिछले दिनों से ये जोगी कांग्रेस के नेता सन्नी होरा की पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से उनके बँगले मे मुलाक़ात हुई जिससे ये कयास लगाया जा रहा की जल्द सन्नी सिंह होरा जोगी कांग्रेस छोड़ कांग्रेस मे अपनी पारी आगे बढ़ाएंगे । आपको बता दे की जोगी कांग्रेस मे रहते हुए शहर उपाध्यक्ष पर काफ़ी समय से काबिज रहे सनी होरा को कांग्रेस प्रवेश मे एक बड़ी पद की जिम्मेदारी भी दी जा सकती हैं ।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाक घर से प्राप्त कर सकते हैं तिरंगा

  रायपुर, 10 अगस्त 2024।  भारतीय डाक विभाग द्वारा पिछले साल की तरह इस वर्ष भी 'घर -घर तिरंगा 'अभियान के तहत आम जनता को डाकघरों में 25 रुपए (पच्चीस रुपए) के निर्धारित मूल्य पर  राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध करवाया जाएगा।  यह अभियान स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व और सम्मान के प्रति आम जनता में  और भी अधिक जागरूकता लाना  इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। अभियान के तहत देश भर के एक लाख 60 हजार डाकघरों में आम नागरिकों को 25 रुपए के निर्धारित मूल्य पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध करवाया जा रहा है।         डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक, रायपुर संभाग हरीश कुमार महावर ने  आज  यहाँ बताया कि  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित प्रधान डाकघर सहित रायपुर शहर के गंज, पंडरी , टाटीबंध और शंकर नगर के  उप-डाकघरों में लोग 25 रुपए की दर से राष्ट्रीय ध्वज प्राप्त कर  सकेंगे। इनके अलावा  रायपुर संभाग के जिला मुख्यालय धमतरी और महासमुंद के मुख्य डाकघरों सहित भाटापारा, बलौदाबाजार, नेव...

सिंधु विकास समिति सद्भावना क्लब द्वारा कलश यात्रा एवं बेहराना पूजन का होगा आयोजन

 रायपुर । भगवान झूलेलाल के 40 दिवसीय चालीहा पर्व के अवसर सिंधु विकास समिति सद्भावना क्लब द्वारा 10 और 11 अगस्त को कलश यात्रा एवं बेहराना पूजन का आयोजन किया जा रहा है । यह आयोजन शादानी दरबार के संत श्री युधिस्ठिरलाल व देवपुरी गोदड़ी वाला धाम की पूज्य संत अम्मा मिरादेवी के सानिध्य में 10 एवं 11 अगस्त शाम 7:30 बजे से आयोजित होगा । यह  महाआयोजन का 29वा वर्ष है । आपको बता दें की यह आयोजन झूलेलाल मंदिर गली नं 6 गुरु रामदास नगर ईदगाह भाटा रायपुर में होगा ।  

सिंधी व्लॉगर का क्विज़ कॉमपेटीशन बना चर्चा का विषय

रायपुर। सिंधी व्लॉगर द्वारा इन दिनों सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आगामी चेट्री चंड्र पर्व के अवसर एक क्विज़ कॉमपेटीशन का आयोजन किया गया है जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है ।  समाज के हर वर्ग के लोग इस कॉमपेशन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। आयोजक डिजिटल इनफ़्लूएनसर प्रशांत राज गावरी का कहना है की इस आयोजन को करने का जो उनका उद्देश्य था वो सार्थक होता हुआ अब नज़र आ रहा है। उनका कहना है की आज की जो यंग जनरेशन और बच्चों को सिंधी समाज के रीति रिवाज़ो और पर्वो के बारे में पता नहीं था ऐसी बातों को यह डिजिटल क्विज़ कॉमपेटीशन उन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है । इस आयोजन में समाज के लोग देश विदेश से भाग ले रहे हैं। यह आयोजन लोगों को एक दूसरे से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है । आपको बता दें इसमें जितने वाले 5 लकी विजताओं को दी जाएगी भगवान झूलेलाल की चांदी से निर्मित प्रतिमा ।

सिंधी समाज का गर्व विश्व की सबसे ऊँची भगवान झुलेलाल की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 29 मार्च को

 सिंधी समाज का गर्व विश्व की सबसे ऊँची भगवान झुलेलाल की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 29 मार्च को    रायपुर । राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर केनाल रोड पर भगवान झुलेलाल की प्रतिमा का निर्माण कार्य सम्पन्न हो चुका है, आपको बता दें की यह विश्व की पहली प्रतिमा है जिसकी ऊंचाई 56 फुट है । चेट्री चन्ड्र पर से पहले 29 मार्च को संतों महात्माओं के सानिध्य में इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी जो सिंधी समाज के लिये गौरव साबित होगी। इसके आलावा प्रतिमा आस पास कुंड का निर्माण कार्य जोरों भी चल रहा है जिसमें जलीय जीव और तरह तरह की मछलियां इसमें रखी जाएंगी। भगवान झुलेलाल वरुण देव के अवतार माने जातें हैं सर्व सिंधी समाज की वरुण देव पर बड़ी ही आस्था रखता है। 29 मार्च को सुबह 11 बजे हवन पूजन के साथ साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी, तत्पश्चात आम भंडारा, स्कूटर-बाइक रैली, बहराणे साहेब जो पूजन किया जाएगी। उक्त जानकारी झुलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष गिरीश लहेजा ने दी ।

विजय सिंधी सेवा मंच ने की चेट्री चंड्र पर्व पर मास – मटन व शराब दुकाने बंद करने की मांग

रायपुर। विजय सिंधी सेवा मंच द्वारा आगामी चेट्री चंड्र पर्व पर शासन से मांग की गई है की इस दिन समस्त प्रदेश में मास - मटन, शराब व अन्य मादक द्रव्यों की दुकानों को बंद रखा जाये व साथ ही साथ सरकारी छुट्टी की भी घोषणा की जाये, इसी को देखते हुए मंच द्वारा आज मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। मंच के संस्थापक व युवा समाज सेवी प्रशांत राज गावरी ने बताया की इस पर्व पर व इष्ट देव भगवान झूलेलाल जी पर समस्त सिंधी समाज की बड़ी ही आस्था है, इसी को देखते हुए समस्त सिंधी समाज की ओर से मंच द्वारा उक्त मांग की गई है । ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से मंच के वरिष्ठ सदस्य सुरेश तहल्यानी, प्रतीक राज गावरी, मोनू आहूजा, गिरीश लहेजा, सुनीता नागरानी, पप्पू हिरनन्द जगवानी प्रशांत राज गावरी मौजूद थे ।

Big Breaking:-महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में हुई एमआईसी की बैठक में 38 एजेंडो पर चर्चा हुई। कटोरा तालाब नाम बदल कर सिंधी समाज के इष्ट देवता झूलेलाल जी के नाम पर रखा जायेगा

 रायपुर। महापौर एजाज ढेबर मार्च के अंत में रायपुर नगर निगम का साल 2022-23 का बजट पेश करेंगे। महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में हुई एमआईसी की बैठक में 38 एजेंडो पर चर्चा हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि राजधानी के कटोरा तालाब का नाम बदलकर झूलेलाल जी के नाम पर रखा जाएगा। इस संबंध में बैठक में प्रस्ताव पास हुआ है. वहीँ संपत्तिकर नही चुकाने वालों की संपत्ति की कुर्की होगी. बैठक में राजधानी के पवित्र स्थल महादेव घाट के नाम बदलने का प्रस्ताव गिरा। महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि नगर निगम के पास पर्याप्त फंड है। निगम का खजाना खाली नहीं हुआ है। नगर निगम के सभी कर्मचारियों को वेतन बटना शुरू हो गया है. लोगो को उनकी तनख्वाह मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम का इस बार का बजट कई योजनाओं से भरा होगा। जल्द ही इसका डेटा भी पेश कर दिया जाएगा। इस बार का बजट मार्च के अंत में प्रस्तुत किया जाएगा।

विजय सिंधी सेवा के प्रदेशाध्यक्ष प्रतीक राज गावरी ने दी बसंत पंचमी की शुभकामनायें

विजय सिंधी सेवा के प्रदेशाध्यक्ष प्रतीक राज गावरी ने दी बसंत पंचमी की शुभकामनायें रायपुर। युवा समाज सेवी एवं विजय सिंधी सेवा मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रतीक राज गावरी ने 05 फरवरी बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है । उन्होंने ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बसंत पंचमी से बसंत ऋतुराज का आगमन होता है, इस समय प्रकृति अपना सर्वाेच्च निखार लिए होती है इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना भी की जाती है।  युवा समाज सेवी प्रतीक राज गावरी ने इस अवसर पर कामना की है कि ऋतु परिवर्तन के साथ यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह का संचार लेकर आए।