Skip to main content

राजधानी में 22 जुलाई से लॉक डाउन, आदेश हुआ जारी




रायपुर । कोरोना के बढ़ते ग्राफ से पर लगाम कसने के लिए राजधानी रायपुर और बीरगांव इलाके में 22 से 28 जुलाई तक लॉकडाउन सक्रिय कर दिया जाएगा। राजधानी के शहरी इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों को प्रतिबंध से बाहर रखा जाएगा। सीएम भूपेश के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने रायपुर और बीरगांव में एक साथ हफ्ते भर के लिए लॉकडाउन का आदेश दे दिया है। यह 22 जुलाई से लागू हो जाएगा।

 

गौरतलब है कि कोरोना से बचाव और प्रसार की रोकथाम के लिए जिले में पहले से ही धारा 144 लागू है और शारीरिक दूरी के पालन के नियम को अपनाया जा रहा है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए पूर्णत: तालाबंदी मंगलवार की रात 11 बजे से 29 जुलाई की सुबह 06 बजे तक रहेगी ।

 

शराब दुकान, हाट-बाजार और दफ्तरों पर प्रतिबंध
 

जिले में आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कार्यालय और प्रतिष्ठानों को छोड़कर सभी तरह की दुकानें जैसे शराब, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय, साप्ताहिक हाट-बाजार आदि अपनी संपूर्ण गतिविधियों को बंद रखेंगे।



 

परिवहन सेवाएं बंद
 

इसके साथ ही समस्त सार्वजनिक परिवहन सेवाएं, जिसमें निजी बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, बसें, ई-रिक्शा, रिक्शा इत्यादि को भी बंद रखा जाएगा। हालांकि इमरजेंसी मेडिकल सेवा वाले व्यक्तियों को वाहन की ओर से आवागमन की अनुमति रहेगी। ऐसे निजी वाहन, जो इस आदेश के अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं, सेवाओं के उत्पादन और उनके परिवहन का कार्य कर रहे हों, उन्हें भी अपवादिक स्थिति में तात्कालिक आवश्यकता को देखते हुए परिवहन की छूट रहेगी।

 

मंदिरों पर भी असर
 

सक्रिय लॉकडाउन में इलाकों के सभी धार्मिक स्थल, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों को भी बंद रखने का आदेश है। आम जनता के लिए मंदिर पूर्णत: बंद रहेंगे।

 

ये सेवाएं प्रतिबंध से बाहर
 

कानून व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवा से संबंधित पदाधिकारी, कर्मचारी, स्वास्थ्य सेवाएं सभी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, लाइसेंस प्राप्त पंजीकृत क्लिनिक, दवा दुकान, चश्मे की दुकान, दवा उत्पादन की इकाई, संबंधित परिवहन, खाद्य आपूर्ति से संबंधित परिवहन सेवाएं, खाद्य पदार्थ दूध, ब्रेड, फल, सब्जी, चिकन, मटन, मछली, अंडा के विक्रय, वितरण, भंडारण, परिवहन की गतिविधियां, दूध संयंत्र, घर पर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता एवं न्यूज पेपर हाकर प्रात: 6:30 से 9:30 बजे तक लॉक डाउन से मुक्त रहेंगे ।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

रायपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने राष्ट्र विरोधी पोस्ट, हुई अरेस्ट

रायपुर :  भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच कुछ लोगों को देशविरोधी पोस्ट करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसे मेंऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट डालना महिला को भारी पड़ गई है। पुलिस में शिकायत के बाद अब वह हिरासत में है। मामला है पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया था। वहीँ इस विवादित पोस्ट को करने वाली महिला लुजिना खान को सोमवार रात हिरासत में ले लिया गया है। महिला ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद उठा और शिकायत दर्ज हुई तो उक्त महिला ने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट निजी कर दिया है। वहीँ इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा किया गया था। इसे लेकर महिला काफी ट्रोल भी हुई थी। इसकी सिविल लाइन थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह देश की भावना को ठेस पहुंचाना वाला पोस्ट है। साथ ही हिंसा फैलाने वाला पोस्ट भी है। इसलिए इसमें तुरंत एक्शन लिया गया है। इस तरह की पोस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही ...