Skip to main content

MBA चायवाले के बाद अब MA english चायवाली हुई रातों रात फेमस





 रायपुर। कोलकाता की हाबरा स्टेशन पर चाय की दुकान चलाने वाली टुकटुकी दास अंग्रेजी में एमए किया है। बावजूद उसे नौकरी नहीं मिल पाई।  माता-पिता चाहते थे कि वह एक शिक्षिका बने।


टुकटुकी दास ने नौकरी के लिए कई परीक्षाओं में प्रयास किया, हर संभव कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। आखिर में उसने चाय बेचने का फैसला किया। उसने उत्तर 24 परगना के हाबरा स्टेशन में चाय की दुकान खोली। स्टेशन पर टुकटुकी की दुकान का बैनर दिखाई देता है जिस पर लिखा होता है ‘एमए अंग्रेजी चायवाली’


टुकटुकी के पिता वैन ड्राइवर हैं और उनकी मां की एक छोटी सी किराना दुकान है। पहले तो वे टुकटुकी की चाय बेचने की योजना से नाखुश थे। टुकटुकी एक ‘एमबीए चायवाला’ की कहानी से प्रेरित थी, जिसके बारे में उसने इंटरनेट पर पढ़ा था।


टुकटुकी ने कहा कि मुझे लगा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता और इसलिए मैंने ‘एमबीए चायवाला’ की तरह अपनी चाय की दुकान पर काम करना शुरू कर दिया। शुरुआत में जगह मिलना मुश्किल था लेकिन बाद में मैं इसे ढूंढने में कामयाब रही। अब मैं चाय-नाश्ता बेच रही हूं, चूंकि मेरे पास एमए की डिग्री है, इसलिए मैंने दुकान का नाम इस तरह रखा।


टुकटुकी अपना यू-ट्यूब चैनल भी चलाती हैं। उनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. टुकटुकी अपने वीडियो में कहती हैं कि जब से मैं वायरल हुई हूं, तब से बहुत लोग मिलने आते हैं, मुझे लोग हौसला देते हैं, जो काफी अच्छा है, लेकिन कई लोग मेरे घर पर रिश्ते भेज रहे हैं, मेरे मम्मी-पापा ने सोचा था कि तुम चाय बेचोगी तो कौन शादी करेगा, लेकिन अब तो लाइन लग रही है।


टुकटुकी के पिता प्रशांतो दास ने कहा, ‘शुरुआत में मैं उसके फैसले से खुश नहीं था, क्योंकि हमने उसे इस उम्मीद के साथ शिक्षित किया कि वह एक शिक्षिका बनेगी और वह चाय बेचना चाहती थी, मैंने पुनर्विचार किया और सोचा कि अगर आत्मनिर्भर बनने का यह उसका निर्णय है, तो यह अच्छा है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

27 मार्च को भगवान झूलेलाल को अर्पण की जाएगी आकाशीय ज्योत, निकलेगी भव्य बाइक रैली

रायपुर। चेट्रीचंड्र पर्व को लेकर सिंधी समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वरुण अवतार भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव को सिंधु जन हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं इस वर्ष यह पर्व 30 मार्च को मनाया जायेगा । इसी को देखते हुए जय झूलेलाल महोत्सव समिति रायपुर द्वारा सामाजिक एकता को दरशाने के उद्देश्य से चेट्रीचंड्र के पहले 27 मार्च को लाखे नगर से भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी जिसमे संत जनों के साथ-साथ समाज के मुखी गण एवं हर वर्ग के लोग शामिल होंगे एवं यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कटोरा तालाब झूलेलाल सरोवर में समापन होगी जहाँ पर एक अनोखा आयोजन होगा जिसमे आरती पूजन एवं पल्लव के बाद आकाशीय ज्योत पैराशुट के रूप में भगवान झूलेलाल को समर्पित की जाएगी व साथ ही साथ रंगारंग कार्यक्रम व भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी । समिति के संस्थापक सदस्य प्रशांत राज गावरी एवं आदर्श कलवानी ने सयुक्त रूप से बताया की भारत के इतिहास में यह श्री झूलेलाल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पहला ऐसा अनोखा आयोजन होने जा रहा है जिसमे हजारों की संख्या ज्योत स्वरूप में पैराशूट एक साथ आकाश में छोड़े जाएंगे, इस दिव्य नज़ारे...