Skip to main content

Exam Breaking :- 12वीं बोर्ड परीक्षा में फेल होंगे 10,000 स्टूडेंट्स, जानिए क्यों ?

 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने इस साल घर बैठे 12वीं के बच्चों की परीक्षा ली है। इसके बावजूद 12वीं बोर्ड में 10 हजार परीक्षार्थी ऐसे हैं जिन्होंने परीक्षा नहीं दी है। इनमें कुछ परीक्षार्थी ऐसे हैं जो कि परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र और उत्तर-पुस्तिका तो लेने आए, लेकिन इसे समय पर कॉपी जमा ही नहीं की। वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जो कि प्रश्न पत्र और उत्तर-पुस्तिका तक लेने नहीं आए हैं। ऐसे में बोर्ड ने पहले से दिए गए निर्देश के अनुसार इन परीक्षार्थियों को अनुपस्थित घोषित कर दिया है। बता दें कि इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में दो लाख 83 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। छग माशिमं के सचिव प्रो. वीके गोयल ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे परीक्षार्थी रियायत की कोई उम्मीद ना रखें।



इसी तरह 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम इस बार आंतरिक असाइनमेंट के आधार पर जारी किए गए हैं। 10वीं की परीक्षा में पंजीकृत चार लाख 67 हजार 261 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से छह हजार 168 परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म अपात्र होने के कारण निरस्त किए गए हैं। शेष चार लाख 61 हजार 093 पात्र परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। इनमें 2 लाख 24 हजार 112 बालक और 2 लाख 36 हजार 981 बालिकाओं के परीक्षा परिणाम शामिल हैं। सभी परीक्षार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण किए गए, परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

ओपन स्कूल की परीक्षा में भी यही हाल

इस बार छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षा में भी यही हाल है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा हो चुकी है। इसमें करीब 300 परीक्षार्थी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी उत्तर-पुस्तिका और प्रश्न पत्र जमा नहीं किया है। वहीं 10वीं की परीक्षा के लिए एक से पांच जुलाई तक प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिका का वितरण किया जाएगा और छह जुलाई से 10 जुलाई तक उत्तरपुस्तिकाओं को संबंधित केंद्रों में जमा करनी होगी। 10वीं की परीक्षा में 54 हजार 675 और 12वीं की परीक्षा में 80 हजार 989 समेत कुल एक लाख 35 हजार 664 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

रायपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने राष्ट्र विरोधी पोस्ट, हुई अरेस्ट

रायपुर :  भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच कुछ लोगों को देशविरोधी पोस्ट करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसे मेंऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट डालना महिला को भारी पड़ गई है। पुलिस में शिकायत के बाद अब वह हिरासत में है। मामला है पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया था। वहीँ इस विवादित पोस्ट को करने वाली महिला लुजिना खान को सोमवार रात हिरासत में ले लिया गया है। महिला ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद उठा और शिकायत दर्ज हुई तो उक्त महिला ने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट निजी कर दिया है। वहीँ इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा किया गया था। इसे लेकर महिला काफी ट्रोल भी हुई थी। इसकी सिविल लाइन थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह देश की भावना को ठेस पहुंचाना वाला पोस्ट है। साथ ही हिंसा फैलाने वाला पोस्ट भी है। इसलिए इसमें तुरंत एक्शन लिया गया है। इस तरह की पोस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही ...