Skip to main content

शादी के बाद लड़की की निकली उम्र ज्यादा पति ने किया मुकदमा

 प्रयागराज में कालिंदीपुरम के एक वकील ने धूमनगंज थाने में अजीबोगरीब मुकदमा दर्ज कराया है। वकील ने अपनी पत्नी, ससुरालवालों और बिचौलियों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है। वकील का कहना है कि इसी अप्रैल में लॉकडाउन के दौरान उनकी शादी सुल्तानपुर खास मऊआइमा की लड़की से हुई। शादी से पहले घरवालों ने लड़की की उम्र कम बताई थी। जो बायोडाटा, आधार कार्ड आदि दिए गए उसमें लड़की की उम्र 1992 लिखी है। शादी के बाद लड़की का चेहरा देखने से उम्र ज्यादा लगी। तब पूछने पर लड़की ने बताया कि उसका वास्तविक जन्म 1987 का है।

लड़की ने यह भी बताया कि घरवालों ने हाईस्कूल की मार्कशीट पर 1989 दर्ज कराया है। अधिवक्ता का आरोप है कि लड़की के घरवालों ने जो दस्तावेज दिए, हाईस्कूल के प्रमाण पत्र, अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र और आधार कार्ड में जन्मतिथि 1992 दर्ज है। ऐसे में उनके साथ धोखाधड़ी और फ्रॉड किया गया। अधिवक्ता का यह भी आरोप है कि शादी से पहले उन्हें बताया गया कि लड़की संस्कारी है, पढ़ाई में बहुत तेज है, यह सब झूठ था। उनका आरोप है कि पत्नी सारे गहने लेकर मायके चली गई। ससुराल वाले अब धमकी दे रहे हैं। बोल रहे हैं कि शादी हो चुकी है, अब उम्र से क्या लेना देना। अधिवक्ता ने पत्नी, ससुराल वालों के साथ ही शादी कराने वाले कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

रायपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने राष्ट्र विरोधी पोस्ट, हुई अरेस्ट

रायपुर :  भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच कुछ लोगों को देशविरोधी पोस्ट करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसे मेंऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट डालना महिला को भारी पड़ गई है। पुलिस में शिकायत के बाद अब वह हिरासत में है। मामला है पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया था। वहीँ इस विवादित पोस्ट को करने वाली महिला लुजिना खान को सोमवार रात हिरासत में ले लिया गया है। महिला ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद उठा और शिकायत दर्ज हुई तो उक्त महिला ने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट निजी कर दिया है। वहीँ इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा किया गया था। इसे लेकर महिला काफी ट्रोल भी हुई थी। इसकी सिविल लाइन थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह देश की भावना को ठेस पहुंचाना वाला पोस्ट है। साथ ही हिंसा फैलाने वाला पोस्ट भी है। इसलिए इसमें तुरंत एक्शन लिया गया है। इस तरह की पोस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही ...