Skip to main content

एक तरफ तीसरी लहर का डर, दूसरी तरफ शहर मे बड़ी संख्या मे शादी कोरोना से बचने के लिए रखे इन बातो का ध्यान

 स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को काबू में रखने के लिए जुलाई के महीने के लिए एक नई रणनीति तैयार की है। इसके तहत शहर में अब शादी ब्याह के सीजन के खत्म होने के बाद अगले पंद्रह दिन तक किस तरह केस मिल रहे हैं, इस पर खास फोकस किया जाएगा। दरअसल, पिछले कुछ दिन में राजधानी में बहुत सी शादियां हुई है। इसके अलावा शादी ब्याह जैसे समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही भी अन्य जिलों या प्रदेश में हुई है।

सभी जगह शादियां अनलॉक की स्थिति में हुई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि अगले पंद्रह दिनों में केस बढ़ भी सकते हैं। हाल ही में कुछ परिवारों में शादी समारोह में शिरकत के बाद एक साथ दो से अधिक सदस्य संक्रमित मिले हैं। इसमें छोटी उम्र के बच्चे भी हैं। एक्टिव सर्विलांस के जरिए उन परिवारों पर भी नजर रखने की रणनीति बनाई जा रही है। जो बगैर टेस्ट करवाए कोरोना ट्रीटमेंट ले रहे हैं।

मेडिकल स्टोर्स में सर्दी खांसी बुखार के साथ कोरोना ट्रीटमेंट के लिए दी जाने वाली दवाएं ले जा रहे लोगों की लिस्ट फिर से मेंटेन रखने के लिए कहा गया है। पहली और दूसरी लहर के पीक के दौरान भी मेडिकल स्टोर्स को इसके लिए निर्देशित किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल स्टोर्स के लिए ये आदेश फिर से जारी होने जा रहा है। इसके तहत कोरोना इलाज की दवाइयां ले जाने वालों के बारे में हर दिन जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी है।

जुलाई के पहले ही दिन 24 केस : जुलाई के पहले ही दिन रायपुर में 24 नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जून शहर के लिए राहत भरा रहा है। हर बार इस तरह की स्थिति नहीं रख सकती, इसलिए जुलाई के पहले पंद्रह दिनों के लिए इस तरह सतर्कता रखना जरूरी है। रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 199 के आसपास है। इनमें से ज्यादातर मरीज अभी होम आइसोलेशन में है। जून के महीने में मौत का आंकड़ा भी 29 रहा है। ऐसी स्थिति को लगातार बनाए रखने के लिए भी जुलाई के लिए खास सावधानी बरती जा रही है।

तीसरी लहर के लिए तैयारियां तेज
तीसरी लहर के मद्देनजर जानकारों का मानना है कि जुलाई के महीने में जितनी जल्दी हो सके, अस्पतालों और केयर सेंटर में तैयारियों को तेज करना चाहिए। ताकि अगर तीसरी लहर जैसी स्थिति आने वाले महीनों में आई भी तो पहले से बंदोबस्त रहें। रायपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज में बच्चों के लिए 100 बेड के बिस्तर के अलावा, इंडोर स्टेडियम में भी 350 से अधिक बिस्तरों के साथ नवा रायपुर में भी 1000 बिस्तरों के अस्पताल की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 500 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर भी आएं जिनको सभी केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

27 मार्च को भगवान झूलेलाल को अर्पण की जाएगी आकाशीय ज्योत, निकलेगी भव्य बाइक रैली

रायपुर। चेट्रीचंड्र पर्व को लेकर सिंधी समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वरुण अवतार भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव को सिंधु जन हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं इस वर्ष यह पर्व 30 मार्च को मनाया जायेगा । इसी को देखते हुए जय झूलेलाल महोत्सव समिति रायपुर द्वारा सामाजिक एकता को दरशाने के उद्देश्य से चेट्रीचंड्र के पहले 27 मार्च को लाखे नगर से भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी जिसमे संत जनों के साथ-साथ समाज के मुखी गण एवं हर वर्ग के लोग शामिल होंगे एवं यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कटोरा तालाब झूलेलाल सरोवर में समापन होगी जहाँ पर एक अनोखा आयोजन होगा जिसमे आरती पूजन एवं पल्लव के बाद आकाशीय ज्योत पैराशुट के रूप में भगवान झूलेलाल को समर्पित की जाएगी व साथ ही साथ रंगारंग कार्यक्रम व भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी । समिति के संस्थापक सदस्य प्रशांत राज गावरी एवं आदर्श कलवानी ने सयुक्त रूप से बताया की भारत के इतिहास में यह श्री झूलेलाल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पहला ऐसा अनोखा आयोजन होने जा रहा है जिसमे हजारों की संख्या ज्योत स्वरूप में पैराशूट एक साथ आकाश में छोड़े जाएंगे, इस दिव्य नज़ारे...