Skip to main content

क्या आप भी करते हैं अंडे का सेवन? तो हो जाये सावधान सेहत के लिए हो सकता हैं हानिकारक

 अंडे को ज्यादातर लोग खाने में इस्तेमाल किया करते हैं। आज कल की व्यस्त जिंदगी में नाश्ते के लिए अंडा एक उत्तम खाद्य है। अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। अंडे के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। लेकिन इसका सेवन भी निर्दिष्ट मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में अंडे का सेवन करने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अंडा बालों के लिए भी बहुत लाभदायक है। इसके इस्तेमाल से बाल मुलायम और चमकदार हो जातें हैं। आज हम आपको ज्यादा अंडे के सेवन से होने वाले नुक़सान के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे।


 मोटापा- अंडे के सेवन से शरीर में प्रोटीन की जरूरत को पूरा किया जा सकता है। अंडे के पीले भाग में प्रोटीन की मात्रा सफेद भाग की तुलना में अधिक होती है।जिन लोगों का वजन पहले से ही बढ़ा हुआ है उन्हें अंडे का सेवन कम करना चाहिए। और हो सके तो पीले भाग का सेवन नहीं करना चाहिए। अतिरिक्त अंडे के सेवन से शरीर में वसा की मात्रा बढ़ जाती है। और शरीर का मोटापा धीरे धीरे बढ़ने लगता है।


 किडनी- जिन लोगों को किडनी की समस्या होती है उन्हें अंडे का सेवन कम से कम करना चाहिए। किडनी कमजोर पड़ने पर शरीर के अतिरिक्त प्रोटीन को पचाने में समस्या होने लगती है। प्रोटीन बढ़ने से किडनी और भी कमजोर होने लगती है। अंडे का सेवन ज्यादा करने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी बढ़ने लगता है। ये दिल की समस्या का कारण बन सकता है।


 अन्य- शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। बढ़ते बच्चों के लिए तो प्रोटीन बहुत जरूरी है। शरीर के विकास के समय प्रोटीन जरूरी है ।लेकिन एक निश्चित उम्र के बाद शरीर में विकास दर कम हो जाती है।तब शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता ज्यादा नहीं होती है। लेकिन ज्यादा अंडे का सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा आवश्यकता से अधिक हो जाती है। इस कारण शरीर में एलर्जी, सांस लेने में दिक्कत, उल्टी आदि समस्याएं दिखने लगती है। अंडे के अधिक सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। और ये शरीर में कफ की मात्रा को बढ़ाने में सहायक है। अतः जिन लोगों को सर्दी होने की शिकायत रहती है उन्हें भी इसका निश्चित मात्रा में सेवन करना चाहिए।


अतः अंडे का सेवन करें लेकिन ऐसी मात्रा में करें जिससे शरीर को लाभ हो शरीर को नुक़सान न उठाना पड़े।


Comments

Popular posts from this blog

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

रायपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने राष्ट्र विरोधी पोस्ट, हुई अरेस्ट

रायपुर :  भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच कुछ लोगों को देशविरोधी पोस्ट करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसे मेंऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट डालना महिला को भारी पड़ गई है। पुलिस में शिकायत के बाद अब वह हिरासत में है। मामला है पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया था। वहीँ इस विवादित पोस्ट को करने वाली महिला लुजिना खान को सोमवार रात हिरासत में ले लिया गया है। महिला ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद उठा और शिकायत दर्ज हुई तो उक्त महिला ने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट निजी कर दिया है। वहीँ इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा किया गया था। इसे लेकर महिला काफी ट्रोल भी हुई थी। इसकी सिविल लाइन थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह देश की भावना को ठेस पहुंचाना वाला पोस्ट है। साथ ही हिंसा फैलाने वाला पोस्ट भी है। इसलिए इसमें तुरंत एक्शन लिया गया है। इस तरह की पोस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही ...