Skip to main content

छत्तीसगढ़: पहले लगवाया कोरोना टिका, फिर पी शराब अब दर्द नाक मौत


पहले लगवाया कोरोना का टीका, फिर पी छककर शराब
पहले लगवाया कोरोना का टीका, फिर पी छककर शराब

कोरोना का टीका लगवाना हर किसी के लिए जरूरी है, इस बात को हर किसी को गांठ बांधकर रखनी होगी और पालन भी करना होगा। लेकिन टीका लगवाने के बाद आवश्यक परहेज को ध्यान रखना भी आवश्यक है। लापरवाही बरतने का अंजाम बदतर मौत हो सकती है, जिसका ताजा उदाहरण राजधानी के अंबेडकर अस्पताल में सामने आया है। यह केवल खबर नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए सबक है।

रायपुर। राजधानी में वैक्सीन लगाने के बाद एक शख्स ने लापरवाही की हद पार कर दी। जिसकी वजह से उसकी मौत अस्पताल में तड़पकर हो गई। दरअसल शहर से लगे टेकारी गांव में एक शख्स ने टीका लगाने के बाद जमकर शराब का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

युवक को अंबेडकर में उपचार के लिए भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। डॉक्टरों का कहना है कि बहुत ज्यादा शराब पीने की वजह से उसकी मौत हो गई। बता दें कि जिस वायल से मरने वाले शख्स को टीका लगा था, उससे टीके लगवाने वाले बाकी सभी 9 लोग सुरक्षित हैं। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। सीएमओ दफ्तर की ओर से पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल की गई।

जानकारी के अनुसार टेकारी गांव में मृतक ने टीका लगावाया था। दोपहर में टीका लागने के बाद वह ठीक था। रातभर अच्छी नींद लेने के बाद सुबह जमकर शराब पी। मृतक के दोस्तों ने शराब नहीं पीने से रोका भी लेकिन वह नहीं माना और शराब पीने चला गया। दिनभर शराब के नशे में रहने के बाद देर शाम उसकी तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

सीएमओ डॉ. मीरा बघेल के मुताबिक सेंटर पर वैक्सीन लगवाने वाले 13 सौ से अधिक लोगों में भी किसी भी शख्स को कोई साइड इफेक्ट नहीं निकला है। यहां तक कि इस शख्स के परिवार के सभी लोग उसी दिन टीका लगवाने के बाद सुरक्षित हैं। युवक की लारवाही के चलते मौत हुई है। वहीं जिस वायल से 9 लोगों को टीका लगाया गया वे सभी सुरक्षित है। किसी को कोई परेशानी नहीं हुई।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

27 मार्च को भगवान झूलेलाल को अर्पण की जाएगी आकाशीय ज्योत, निकलेगी भव्य बाइक रैली

रायपुर। चेट्रीचंड्र पर्व को लेकर सिंधी समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वरुण अवतार भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव को सिंधु जन हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं इस वर्ष यह पर्व 30 मार्च को मनाया जायेगा । इसी को देखते हुए जय झूलेलाल महोत्सव समिति रायपुर द्वारा सामाजिक एकता को दरशाने के उद्देश्य से चेट्रीचंड्र के पहले 27 मार्च को लाखे नगर से भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी जिसमे संत जनों के साथ-साथ समाज के मुखी गण एवं हर वर्ग के लोग शामिल होंगे एवं यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कटोरा तालाब झूलेलाल सरोवर में समापन होगी जहाँ पर एक अनोखा आयोजन होगा जिसमे आरती पूजन एवं पल्लव के बाद आकाशीय ज्योत पैराशुट के रूप में भगवान झूलेलाल को समर्पित की जाएगी व साथ ही साथ रंगारंग कार्यक्रम व भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी । समिति के संस्थापक सदस्य प्रशांत राज गावरी एवं आदर्श कलवानी ने सयुक्त रूप से बताया की भारत के इतिहास में यह श्री झूलेलाल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पहला ऐसा अनोखा आयोजन होने जा रहा है जिसमे हजारों की संख्या ज्योत स्वरूप में पैराशूट एक साथ आकाश में छोड़े जाएंगे, इस दिव्य नज़ारे...