Skip to main content

Big Breaking :- मशहूर टीवी सीरियल सावधान इण्डिया और क्राइम पेट्रोल में काम करने वाली दो अभिनेत्रियां हुई गिरफ्तार

 मशहूर टेलीविज़न शो क्राइम पेट्रोल तथा सावधान इंडिया में काम करने वाली दो अभिनेत्रियों को चोरी के मामले में मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। कोरोना काल में हुए लॉकडाउन की वजह से सीरियल की शूटिंग बंद होने के चलते दोनों पैसों की कमी से जूझ रही थीं। उनका एक मित्र आरे कॉलोनी में पेइंग गेस्ट चलाता है। दोनों वहां रहने के लिए कुछ समय पूर्व आए थे। 



वही आरे कॉलोनी के रॉयल पाम क्षेत्र में मौजूद एक पॉश बिल्डिंग में रहने वाले व्यक्ति के घर 18 मई को यह दोनों अभिनेत्री पेइंग गेस्ट बनकर गई थी। उसी के चलते वे दोनों उस घर में पहले से उपस्थित पेइंग गेस्ट के लॉकअप में रखे 3 लाख 28 हजार लेकर वहां से रफूचक्कर हो गईं। गेस्ट ने आरे पुलिस को टेलीविज़न अभिनेत्री सुरभि सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव (25) तथा मोसिना मुख्तार शेख (19) पर उसके पैसों की पोटली चोरी करने की शंका व्यक्त की है। पुलिस की पूछताछ के चलते सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तब वे दोनों अभिनेत्री बाहर जाते हुए नजर आई।

वही जब पुलिस ने दोनों को सीसीटीवी फुटेज बताया जिसमें पोटली ले जाते हुए स्पष्ट नजर आ रही थीं तब वे टूट गईंं तथा जुर्म कबूल कर लिया। आरे पुलिस स्टेशन की सीनियर अफसर नूतन पावर ने कहा कि दोनों टेलीविज़न के लोकप्रिय शो क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया के अतिरिक्त कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए 50 हजार रुपये जब्त कर लिए हैं। दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 23 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

रायपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने राष्ट्र विरोधी पोस्ट, हुई अरेस्ट

रायपुर :  भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच कुछ लोगों को देशविरोधी पोस्ट करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसे मेंऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट डालना महिला को भारी पड़ गई है। पुलिस में शिकायत के बाद अब वह हिरासत में है। मामला है पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया था। वहीँ इस विवादित पोस्ट को करने वाली महिला लुजिना खान को सोमवार रात हिरासत में ले लिया गया है। महिला ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद उठा और शिकायत दर्ज हुई तो उक्त महिला ने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट निजी कर दिया है। वहीँ इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा किया गया था। इसे लेकर महिला काफी ट्रोल भी हुई थी। इसकी सिविल लाइन थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह देश की भावना को ठेस पहुंचाना वाला पोस्ट है। साथ ही हिंसा फैलाने वाला पोस्ट भी है। इसलिए इसमें तुरंत एक्शन लिया गया है। इस तरह की पोस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही ...