Skip to main content

वाह भाई वाह, पेश की जीव सेवा की अजब मिसाल, गाजे बाजे से निकाली अपने पालतू कुत्ते की शव यात्रा

बिहार। इस फानी दुनिया में कुछ ऐसे भी इंसान हैं, जो जानवरों के प्रति भी बेहद संवेदनशील होते हैं। जहां इस कोरोनाकाल में लोग अपनों से मुंह मोड़ रहे हैं। इसी बीच कुत्ते के अंतिम संस्कार की तस्वीर का सामने आना ये सिद्ध करता है कि हमारे समाज में अब भी मानवता जिंदा है।

अब भी ऐसे लोग हैं जो इंसानों के साथ-अपने अपने जानवरों से भी प्यार करते हैं. बाजे-गाजे के साथ निकाली शव यात्रा बता दें कि जिले के शेरपुर ढेपुरा पंचायत के शेरपुर दियारा निवासी नरेश साह के पालतू कुत्ते टोनी की मंगलवार को मौत हो गई. कुत्ते की मौत के बाद पशुप्रेमी नरेश ने हिंदू रीति-रिवाज से उसकी अंतिम विदाई की. बाजे-गाजे के साथ टोनी की शवयात्रा निकाली गई। वहीं, पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया.

पेशे से ग्रामीण डॉक्टर नरेश कुमार साह बताया कि करीब 12 साल पहले उन्होंने सोनपुर मेले में टोनी को खरीदा था. तब से टोनी परिवार के सदस्य की तरह उनके साथ था. घर के सदस्यों साथ-साथ वो आसपास के लोगों के भी आंखों का तारा था. ऐसे में उसकी मौत के बाद उन्होंने उसकी ऐसी विदाई करनी चाही, जिससे आसपास के लोगों को प्रेरणा मिल सके कि जानवरों के साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए. जिंदगी का हिस्सा था टोनी नरेश ने बताया कि टोनी उनके लिए सिर्फ कुत्ता नहीं था, बल्कि उनके घर और टोला का रक्षक था. उन सभी की जिंदगी का एक हिस्सा था, जिसने पूरी वफादारी से उनकी सेवा की. वो जब से घर आया था, तब से घर में काफी तरक्की हुई. ऐसे में उसकी मौत के बाद उसे शानदार तरीके से विदा किया. ग्रामीणों ने भी टोनी के शव फूल चढ़ाकर उसे श्रद्धांजली अर्पित की, जिसके बाद उसे गंगा के किनारे दफन किया गया। अब इसे लेकर सोशल मीडिया में जमकर चर्चाएं हो रहीं हैं।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

रायपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने राष्ट्र विरोधी पोस्ट, हुई अरेस्ट

रायपुर :  भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच कुछ लोगों को देशविरोधी पोस्ट करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसे मेंऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट डालना महिला को भारी पड़ गई है। पुलिस में शिकायत के बाद अब वह हिरासत में है। मामला है पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया था। वहीँ इस विवादित पोस्ट को करने वाली महिला लुजिना खान को सोमवार रात हिरासत में ले लिया गया है। महिला ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद उठा और शिकायत दर्ज हुई तो उक्त महिला ने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट निजी कर दिया है। वहीँ इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा किया गया था। इसे लेकर महिला काफी ट्रोल भी हुई थी। इसकी सिविल लाइन थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह देश की भावना को ठेस पहुंचाना वाला पोस्ट है। साथ ही हिंसा फैलाने वाला पोस्ट भी है। इसलिए इसमें तुरंत एक्शन लिया गया है। इस तरह की पोस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही ...