Skip to main content

कोरोना को लेकर हुई बैठक समाप्त,दुकाने खुलेंगी सुबह 6 से शाम 6 बजे तक क्या, जानिए स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा ?




रायपुर। हाई लेवल मीटिंग में फिलहाल लॉकडाउन पर सहमति नहीं बन पाई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि लॉकडाउन पर डिसीजन जिला प्रशासन लेगा।

मंत्री सिंहदेव ने कहा है कि राजधानी की स्थिति जो है वो सबसे चिंताजनक है, उसके लिए बैठक की गई है। कल पॉजिटिव रेट 39 प्रतिशत था, रायपुर में बिस्तरों की समीक्षा की गई है।



राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब रायपुर में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही दुकानें खुलेंगी। नाईट कर्फ्यू और भी ज्यादा सख्ती होगा। सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वालों का मौके पर ही कोरोना टेस्ट और वैक्सीनेशन होगा।

राजधानी रायपुर में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगेगा। राजधानी में कोरोना की बेकाबू हालत को लेकर बुलायी हाईलेवल मीटिंग खत्म हो गयी है। बैठक में राजधानी सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना की स्थिति को लेकर आज समीक्षा की गयी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बैठक में कोरोना के अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा की गयी।

लॉकडाउन से फायदा कम नुकसान ज्यादा

बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया में बातचीत में इस बात के संकेत दिये है कि रायपुर में आनन-फानन में लॉकडाउन नहीं लगेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि परिस्थिति के अनुरूप लॉकडाउन पर फैसला कलेक्टर लेंगे। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने रायपुर में कोरोना के हालात को चिंताजनक बताया है। लॉकडाउन पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन से फायदा कम नुकसान ज्यादा है। लॉकडाउन कोरोना खत्म करने का विकल्प नहीं है। पूर्व के अनुभवों के आधार पर ये कहा जा सकता है कि लॉकडाउन से मरीजों की संख्या में कमी आ सकती है, लेकिन उसका दुष्प्रभाव काफी ज्यादा होता है। पिछली बार 50 दिनों से ज्यादा लॉकडाउन लगा था, विशेषज्ञ भी मानते हैं लॉकडाउन से कोरोना खत्म नहीं हो सकता।

हमारे पास फैसिलिटी है कि नहीं इन बातों की जानकारी ली गई है। बेडों की संख्या, टेस्टिंग बढ़ना और जो होम आइसोलेशन में हैं, उन पर लगातार फॉलो अप लिया जाएगा। वैक्सनीशेन को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई है। गाइडलाइन का पालन कराने पर बात हुई है। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई है।लगातार स्वास्थ्य मंत्री कोरोना के बढ़ते आंकड़ों पर नजर बनाए है . ऐसे में यही कहा जा सकता है कि जिस हिसाब से रायपुर में मामले बढ़े है, उसके बाद आज की बड़ी बैठक में सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई है और निर्णय यहीं लिया गया है कि फिलहाल पूर्ण लॉकडाउन रायपुर में नहीं होगा ।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 4 हजार 174 नए w संक्रमितोें की पुष्टि हुई है। वहीं प्रदेश में अब तक 4247 लोगों की मौत हो गई है।रायपुर से 1405 सर्वाधिक मरीज, दुर्ग से 964, राजनांदगांव से 241, बालोद से 80, बेमेतरा से 20, कबीरधाम से 60, धमतरी से 108, बलौदा बाजार से 67, महासमुंद से 188, गरियाबंद से 81, बिलासपुर से 244, रायगढ़ से 103, कोरबा से 112, जांजगीर-चांपा से 66, मुंगेली से 12, जीपीएम से 21, सरगुजा से 145, कोरिया से 41, सूरजपुर से 74, बलरामपुर से 8, जशपुर से 65, बस्तर से 9, कोंडागांव से 3, दंतेवाड़ा से 4, सुकमा से 2, कांकेर से 40, नारायणपुर से 7, बीजापुर से 2, अन्य राज्य से 2 मरीजों की पहचान की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

रायपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने राष्ट्र विरोधी पोस्ट, हुई अरेस्ट

रायपुर :  भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच कुछ लोगों को देशविरोधी पोस्ट करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसे मेंऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट डालना महिला को भारी पड़ गई है। पुलिस में शिकायत के बाद अब वह हिरासत में है। मामला है पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया था। वहीँ इस विवादित पोस्ट को करने वाली महिला लुजिना खान को सोमवार रात हिरासत में ले लिया गया है। महिला ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद उठा और शिकायत दर्ज हुई तो उक्त महिला ने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट निजी कर दिया है। वहीँ इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा किया गया था। इसे लेकर महिला काफी ट्रोल भी हुई थी। इसकी सिविल लाइन थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह देश की भावना को ठेस पहुंचाना वाला पोस्ट है। साथ ही हिंसा फैलाने वाला पोस्ट भी है। इसलिए इसमें तुरंत एक्शन लिया गया है। इस तरह की पोस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही ...