Skip to main content

मुख्यमंत्री ने ली बैठक कोरोना के बढ़ते मामले हैं चिंता का विषय, प्रदेश में लगेगा नाईट कर्फ्यू





 रायपुर । छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण से चिंतित प्रदेश की भूपेश सरकार की कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है ।

प्रदेश की सरकार ने स्पष्ट रूप से लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला लिया है। कैबिनेट में पारी संगठनों के साथ प्रदेश के बाजारों को रात 9:00 बजे तक बंद करने का फैसला लिया है। संक्रमण पर रोक लगाने के लिए लिए जरूरी होने पर नाईट कर्फ्यू लगाने का अधिकार कलेक्टरों को दिया गया है।

होटल, रेस्तरां 10 बजे हो जायेंगे बंद

10:00 बजे तक सभी रेस्टोरेंट्स पर बैठक व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। इसी क्रम में रात 11:00 बजे तक भोजन टेकअवे की व्यवस्था जारी रहेगी ।

 

वैक्सिनेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश 

बैठक में राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम और कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा की गई है। समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैक्सिनेशन में तेजी लाने और संक्रमण रोकने के लिए जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराए जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कंटेंटमेन जोन में सख्ती बरतने के निर्देश भी दिए हैं।

इस अवसर पर बैठक में स्वास्थ्य मंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े। मुख्यमंत्री निवास में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम,उद्योग मंत्री कवासी लखमा,नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य रेणु जी पिल्लई , मुख्यमंत्री के सचिव सिद्दार्थ कोमल सिंह परदेशी , आयुक्त स्वास्थ डॉ सी आर प्रसन्ना, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

रायपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने राष्ट्र विरोधी पोस्ट, हुई अरेस्ट

रायपुर :  भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच कुछ लोगों को देशविरोधी पोस्ट करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसे मेंऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट डालना महिला को भारी पड़ गई है। पुलिस में शिकायत के बाद अब वह हिरासत में है। मामला है पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया था। वहीँ इस विवादित पोस्ट को करने वाली महिला लुजिना खान को सोमवार रात हिरासत में ले लिया गया है। महिला ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद उठा और शिकायत दर्ज हुई तो उक्त महिला ने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट निजी कर दिया है। वहीँ इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा किया गया था। इसे लेकर महिला काफी ट्रोल भी हुई थी। इसकी सिविल लाइन थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह देश की भावना को ठेस पहुंचाना वाला पोस्ट है। साथ ही हिंसा फैलाने वाला पोस्ट भी है। इसलिए इसमें तुरंत एक्शन लिया गया है। इस तरह की पोस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही ...