Skip to main content

Crime :- कभी खुद को बताते थे वकील और कभी कुछ, प्रेमी जोड़ा बंटी -बबली की तर्ज़ पर करते थे ठगी, हुए गिरफ्तार

 



रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रेमी जोड़े द्वारा बंटी-बबली बन विज्ञापन देने वालो के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि प्रेमी जमीन खरीदार बनकर और प्रेमिका खुद को वकील बताकर ठगी को अंजाम देती थी। पुलिस ने बताया कि अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को इस जोड़े ने निशाना बनाया है। साइबर व खम्हारडीह थाना पुलिस टीम ने दोनों आरोपीयो को हिरासत में ले लिया है।

ASP क्राइम अभिषेक माहेश्वरी के निर्देश पर साइबर सेल प्रभारी रमाकांत साहू ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस प्रेमी जोड़े के मोबाइल नम्बरो को ट्रैक कर उन्हें आज गिरफ़्तार किया है। पुलिस सभी मामलों का खुलासा कल प्रेसवार्ता के माध्यम से करेंगी।

मामले की जानकारी देते हुए खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि अवंति विहार निवासी प्रार्थी श्रवण राठौर ने अपनी कवर्धा स्थित जमीन बेचने का विज्ञापन समाचार पत्रों में दिया था। विज्ञापन के आधार पर आरोपी प्रद्दुम्न शर्मा(तथाकथित जितेंद्र गुप्ता) ने उन्हें फोन किया और जमीन को खरीदने की इच्छा जताई। आरोपी ने श्रवण से जमीन का लोकेशन फोन पर समझा जिसके बाद लोकेशन पर जाकर जमीन पसंद आने की बात कही और 4.50 करोड़ में उक्त जमीन को खरीद कर शाम में 20% एडवांस देने की बात कही जिसकी कुछ ही देर बाद पुनः कॉल करके प्रद्युमन ने श्रवण से अपनी एडवोकेट शिवानी दुबे को एग्रीमेंट तथा सर्च के लिए जमीन पेपर व 8000 रुपए देने की बात कही।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

रायपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने राष्ट्र विरोधी पोस्ट, हुई अरेस्ट

रायपुर :  भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच कुछ लोगों को देशविरोधी पोस्ट करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसे मेंऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट डालना महिला को भारी पड़ गई है। पुलिस में शिकायत के बाद अब वह हिरासत में है। मामला है पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया था। वहीँ इस विवादित पोस्ट को करने वाली महिला लुजिना खान को सोमवार रात हिरासत में ले लिया गया है। महिला ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद उठा और शिकायत दर्ज हुई तो उक्त महिला ने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट निजी कर दिया है। वहीँ इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा किया गया था। इसे लेकर महिला काफी ट्रोल भी हुई थी। इसकी सिविल लाइन थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह देश की भावना को ठेस पहुंचाना वाला पोस्ट है। साथ ही हिंसा फैलाने वाला पोस्ट भी है। इसलिए इसमें तुरंत एक्शन लिया गया है। इस तरह की पोस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही ...