Skip to main content

रावण दहन को लेकर समितियों ने लिया ये निर्णय




 रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन और डब्ल्यूआरएस दशहरा उत्सव समिति ने डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में दशहरा उत्सव नहीं मनाने का निर्णय लिया है। पिछले साल डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में प्रदेश के सबसे बड़े 101 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया था। कुछ समितियों के पदाधिकारियों ने कोरोना संक्रमण के चलते कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय लिया।

दशहरा उत्सव और रावण पुतले के दहन के संबंध में बुधवार को जिला प्रशासन ने समितियों की बैठक बुलाई थी। एडीएम विनीत नंदनवार और एएसपी लखन पटले के साथ हुई बैठक में कुछ समितियों के पदाधिकारियों ने कोरोना संक्रमण के चलते कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय लिया। उनके इस प्रस्ताव की सराहना करते हुए सभी ने इस पर सहमति जताई। वहीं डब्ल्यूआरएस दशहरा उत्सव समिति ने भी डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में दशहरा उत्सव नहीं मनाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही लोग प्रदेश के सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन देखने से भी वंचित रहेंगे।

Comments