Skip to main content

गैस सिलेंडर की बुकिंग होगी अब Whatsapp और Miss Call से




रायपुर । कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में लॉकडाउन है। इस स्थिति में लोगों का खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। ऐसे में भारत गैस कंपनी अपने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए डिजिटल तकनीक से 48 घंटे के भीतर रिफिल उपलब्ध कराएगी। रविवार को लक्ष्मी गैस एजेंसी बैरन बाजार स्थित कार्यालय में कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर संतोष कुमार महतो पत्रकारवार्ता में इसकी जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि कंपनी ने एक अगस्त से पूरे देश में जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को गुणवत्तायुक्त सेवा प्रदान कर डिजिटल सेवाओं के माध्यम से अधिक लाभ पहुंचाना है। डिजिटल टेक्नालॉजी के जरिए भारत गैस के उपभोक्ता मोबाइल नंबर 1800224344 पर “Hello” लिखकर विभिन्न भुगतान एप जैसे Amazon, PayTM, Google Pay, UPI, Phone pe आदि का उपयोग कर अपनी रिफिल एक नंबर दबाने पर विभिन्न विकल्प मोबाइल पर दिखने पर अपनी सुविधानुसार गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते है।

 

वहीं ऐसे उपभोक्ता जिन्हें वाट्सअप की जानकारी नहीं है वह मिस कॉल 7710955555 नंबर पर कर उपभोक्ताओं सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। रिजनल मैनेजर एवं कंपनी के अधिकारी छत्तीसगढ़ के धमतरी, गरियाबंद सहित अन्य जिलों में अपनी एजेंसी संचालकों के माध्यम से प्रति गैस सिलेंडर रिफिल 664 रुपये 50 पैसे का ही भुगतान करेंगे। डिलिवरी ब्वाय के साथ सिलेंडर में आने वाली सामान्य समस्याओं जैसे रेगुलेटर का वासर खराब होना एवं लिकेज आदि की समस्या का उपभोक्ताओं के घर पर ही समाधान किया जाएगा।

 

लक्ष्मी गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि उक्त राशि के अतिरिक्त राशि लिये जाने पर उपभोक्ता की शिकायत मिलने पर संबंधित डिलिवरी ब्वाय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारवार्ता में भारत गैस एजेंसी द्वारा भविष्य में उपलब्ध करायी गई सुविधा की जानकारी मीडिया के माध्यम से उपभोक्ताओं को दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

रायपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने राष्ट्र विरोधी पोस्ट, हुई अरेस्ट

रायपुर :  भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच कुछ लोगों को देशविरोधी पोस्ट करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसे मेंऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट डालना महिला को भारी पड़ गई है। पुलिस में शिकायत के बाद अब वह हिरासत में है। मामला है पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया था। वहीँ इस विवादित पोस्ट को करने वाली महिला लुजिना खान को सोमवार रात हिरासत में ले लिया गया है। महिला ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद उठा और शिकायत दर्ज हुई तो उक्त महिला ने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट निजी कर दिया है। वहीँ इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा किया गया था। इसे लेकर महिला काफी ट्रोल भी हुई थी। इसकी सिविल लाइन थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह देश की भावना को ठेस पहुंचाना वाला पोस्ट है। साथ ही हिंसा फैलाने वाला पोस्ट भी है। इसलिए इसमें तुरंत एक्शन लिया गया है। इस तरह की पोस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही ...