Skip to main content

Breaking Raipur :- कल से नये नियमों के साथ बाज़ार होगा गुलज़ार, बैठक के बाद लिया गया फैसला




रायपुर। लॉकडाउन होगा या नहीं होगा यह असमंजस छत्तीसगढ़ सरकार ने कल ही साफ कर दिया था। राज्य सरकार ने मंत्रीमंडल की बैठक के बाद यह स्पष्ट कर दिया था कि लॉकडाउन बढ़ाने की पूर्ण स्वतंत्रता उस जिले के कलेक्टर पर निर्भर करेगी। राज्य के सभी जिलों में लॉकडाउन हट जाएगा, लेकिन रायपुर में लॉकडाउन हटने के साथ-साथ कुछ पाबंदियां भी सख्ती के साथ लागू की गई हैं, जिसमें रात का कर्फ्यू शामिल है। रविवार को सभी व्यवसाय को बंद करते हुए एक दिन का साप्ताहिक लॉकडाउन रखा गया है।


आईये आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं कि रायपुर में आप कब से कब तक बाजार में क्या खरीद सकते हैं। आपको अगर सब्जी लेना है तो इसके लिए सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान आप सब्जी, दूध, मटन, मछली आदि खरीद सकते हैं।

किराना दुकानों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। जबकि मोबाइल ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रॉनिक्स कपड़े का व्यवसाय सहित अन्य सभी  व्यवसायिक प्रतिष्ठान दोपहर 11 से रात 7 बजे तक आपके लिए खुले रहेंगे। लॉकडाउन खुलने के बाद अब आप होटल में डाइनिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए सुबह 10 से रात 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। जबकि आपके लिए होम डिलिवरी रात 8 से 10 बजे तक जारी रहेगी।

छोटे ठेला व्यवसाइयों के लिए भी राहत की खबर है। अब वह सुबह 6 से 9 बजे तक और शाम 5 से रात 8 बजे तक अपनी खाद्य सामाग्री बेच सकेंगे और आप भी गुपचुप समोस, चाट जैसी अन्य चीजों का लुत्फ उठा सकेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

रायपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने राष्ट्र विरोधी पोस्ट, हुई अरेस्ट

रायपुर :  भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच कुछ लोगों को देशविरोधी पोस्ट करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसे मेंऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट डालना महिला को भारी पड़ गई है। पुलिस में शिकायत के बाद अब वह हिरासत में है। मामला है पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया था। वहीँ इस विवादित पोस्ट को करने वाली महिला लुजिना खान को सोमवार रात हिरासत में ले लिया गया है। महिला ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद उठा और शिकायत दर्ज हुई तो उक्त महिला ने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट निजी कर दिया है। वहीँ इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा किया गया था। इसे लेकर महिला काफी ट्रोल भी हुई थी। इसकी सिविल लाइन थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह देश की भावना को ठेस पहुंचाना वाला पोस्ट है। साथ ही हिंसा फैलाने वाला पोस्ट भी है। इसलिए इसमें तुरंत एक्शन लिया गया है। इस तरह की पोस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही ...