Skip to main content

सिन्धीयत बचाओ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सिन्धी युवा सिन्धी समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश ओमी ने रायपुर के सिन्धी समाज से की ऑनलाइन चर्चा

 


अयोध्या। सिंधी भाषा, साहित्य व संस्कृति को बचाने के लिए अयोध्या से उत्तर प्रदेश सिंधी युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश ओमी ने सिंधियत बचाओ ऑनलाइन जागरूकता अभियान के तहत रायपुर के सिंधी समाज से बातचीत की और सिंधियत को कैसे जिंदा रखें इसके लिए विस्तार से चर्चा की और जागरूक किया प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमी ने कहा कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश सिंधी युवा समाज का राष्ट्रीय स्तर के रूप में गठित किया जाएगा ऑनलाइन चर्चा के दौरान समाजसेवी ओमप्रकाश मदान ,राष्ट्रीय सिंध यूथ ब्रिगेड छत्तीसगढ़ शाखा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुकरेजा, शंकरलाल वरदानी ,महेश भमभानी, शेरा गोलानी, सूरज जेठानी, पंकज मोहनानी, राज वाधवानी, सागर कुकरेजा, जय राजपाल, विनय तीर्थानी ,वरुण हबलानी आदि से विस्तार से चर्चा की और समाज में जागरूकता कैसे बढ़े इसके लिए  एक कार्यक्रम  शुरू करने का सुझाव दिया प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रांत में सिंधी समाज की बड़ी तादाद है क्रमवार सभी जनपदों में रहने वाले सिंधी समाज के प्रतिनिधियों से शदाणी दरबार के साईं युधिष्ठिर लाल के आशीर्वाद से सिंधियत पर ऑनलाइन चर्चा हों रही है प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमी ने सिंधी परिवारों से कहा कि सिंधी भाषा ,साहित्य, संस्कृति व सिंधी तीज त्यौहार धीरे धीरे समाप्त होते जा रहे हैं जो कि एक बहुत बड़ा खतरे का संकेत है उन्होंने कहा कि भाषा, साहित्य ,संस्कृति व तीज त्यौहार और सिंधी संतो, महापुरुषों ,शहीदों का इतिहास जिंदा रखने के लिए पूरे देश के सिंधी परिवारों में "सिंधियत बचाओ ऑनलाइन जागरूकता अभियान" चलाया जा रहा है जिससे समाज के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा होगी जागरूकता अभियान पूरे देश में दिसंबर तक चलेगा उन्होंने कहा कि यदि भाषा, संस्कृति ,साहित्य व सिंधी तीज त्यौहार और व्यंजन लुप्त हो गए तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी उन्होंने कहा कि सिंधी तीज त्यौहार जिसमें टीजड़ी, गोगो, थदड़ी ,सगडा आदि त्योहार सिंधी समाज पूरे उत्साह व उमंग के साथ परिवार के साथ मनाता है जिसमें तरह-तरह के सिंधी व्यंजन तैयार किए जाते हैं लेकिन धीरे-धीरे यह परंपराएं समाप्त होती जा रही है आज की युवा पीढ़ी घरों में सिंधी भाषा का प्रयोग नहीं कर रही हैं जो की चिंता का विषय हो गया है इस अभियान के लिए प्रदेश के सभी जनपदों कि सिंधी पंचायतों सामाजिक व धार्मिक संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है  प्रदेश अध्यक्ष से ऑनलाइन चर्चा के दौरान सिंधी समाज के प्रतिनिधियों  ने कहा कि सिंधियत के प्रचार प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ के सभी सिंधी परिवारों में बड़े पैमाने पर डोर टू डोर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएग जिससे सिंधियत का विकास हो और नौजवानों में जागृति पैदा हो

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

रायपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने राष्ट्र विरोधी पोस्ट, हुई अरेस्ट

रायपुर :  भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच कुछ लोगों को देशविरोधी पोस्ट करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसे मेंऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट डालना महिला को भारी पड़ गई है। पुलिस में शिकायत के बाद अब वह हिरासत में है। मामला है पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया था। वहीँ इस विवादित पोस्ट को करने वाली महिला लुजिना खान को सोमवार रात हिरासत में ले लिया गया है। महिला ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद उठा और शिकायत दर्ज हुई तो उक्त महिला ने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट निजी कर दिया है। वहीँ इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा किया गया था। इसे लेकर महिला काफी ट्रोल भी हुई थी। इसकी सिविल लाइन थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह देश की भावना को ठेस पहुंचाना वाला पोस्ट है। साथ ही हिंसा फैलाने वाला पोस्ट भी है। इसलिए इसमें तुरंत एक्शन लिया गया है। इस तरह की पोस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही ...