Skip to main content

बड़ी ख़बर :- 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत

 


रायपुर। अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत ज्यादा सक्रिय हो गए हैं…भोपाल दौरे के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 15-16 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान डॉ. भागवत छत्तीसगढ़ प्रांत के कामकाज की समीक्षा भी करेंगे।आपको बता दें कि मोहन भागवत अभी दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर हैं।


रविवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मध्य भारत और मालवा प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संघ के पदाकारियों से कोरोना संकट को लेकर विस्तार से चर्चा की। क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत संवाद किया और कोरोना संकट में स्वयंसेवकों के किए गए सेवा कार्यों की समीक्षा की। साथ ही भविष्य के सेवा कार्यों की योजना पर भी विस्तृत चर्चा भी की।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब साढ़े पांच महीने से थमी गतिविधियों को फिर से प्रारंभ करने की तैयारी कर रहा है।इसी कड़ी में संघ प्रमुख मोहन भागवत डॉ. मोहन भागवत 15-16 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगे,पहले चरण में सभी शीर्ष नेताओं के प्रवास कार्यक्रम इसी सप्ताह से प्रारंभ कर दिए गए हैं। वरिष्ठ प्रचारक देशभर के अलग-अलग प्रांतों में जाकर मौजूदा परिस्थितियों का आंकलन करेंगे। इसके बाद आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर समीक्षा करने के बाद दैनंदिन या औपचारिक गतिविधियां को प्रारंभ करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।


संघ के सूत्रों के मुताबिक प्रति वर्ष सरसंघचालक अपने हर क्षेत्र में एक बार अनिवार्य रूप से प्रवास करते हैं।संघ की संरचना के मुताबिक देश को 11 क्षेत्रों में बांटा गया है, आमतौर पर इन क्षेत्रों में यह प्रवास जुलाई तक खत्म हो जाते थे, लेकिन कोरोना के कारण इस वर्ष अगस्त में प्रवास शुरू हो।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

रायपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने राष्ट्र विरोधी पोस्ट, हुई अरेस्ट

रायपुर :  भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच कुछ लोगों को देशविरोधी पोस्ट करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसे मेंऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट डालना महिला को भारी पड़ गई है। पुलिस में शिकायत के बाद अब वह हिरासत में है। मामला है पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया था। वहीँ इस विवादित पोस्ट को करने वाली महिला लुजिना खान को सोमवार रात हिरासत में ले लिया गया है। महिला ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद उठा और शिकायत दर्ज हुई तो उक्त महिला ने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट निजी कर दिया है। वहीँ इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा किया गया था। इसे लेकर महिला काफी ट्रोल भी हुई थी। इसकी सिविल लाइन थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह देश की भावना को ठेस पहुंचाना वाला पोस्ट है। साथ ही हिंसा फैलाने वाला पोस्ट भी है। इसलिए इसमें तुरंत एक्शन लिया गया है। इस तरह की पोस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही ...