राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगल बाजार में एक मंदबुद्धि युवती के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय पीडिता घर में अकेली थी तभी 45 वर्षीय आरोपी कमलेश सोनी घर में उसे अकेला पाकर जबरन प्रवेश कर अंदर गया और उसके साथ मारपीट करते है शारीरिक संबंध बनाया। पीडिता ने पुरी घटना अपनी बडी बहन को बताई जिसके बाद बहन के साथ थाने पहुँच पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने बलात्कार की धाराओ के तहत मामला दर्ज कर आरोपी कमलेश सोनी को जेल भेज दिया है।

Comments
Post a Comment