Skip to main content

आज है सावन का दूसरा सोमवार बन रहा है रेवती नक्षत्र का शुभ संयोग

  • सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इस माह मंदिरों और घरों में भगवान शिवजी की पूजा-आराधना की जा रही है। 13 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है। इस दिन भी शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना होगी। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। जो उचित शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ही पूजा-आराधना कर सकेंगे। हालांकि मंदिरों में भक्तों की भीड़ न लगे, इसलिए सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जो भक्तों को कोरोना वायरस की गाइडलाइन के अनुसार प्रवेश करा रहे हैं। यह टीम सोमवार के दिन और सक्रिय से सक्रिय रहेगी। पंडितों के अनुसार 13 जुलाई को सोमवार को रेवती नक्षत्र व कृष्ण अष्टमी रहेगी, जो विवाह के लिए संबंध व तिथि
  • तय करने के लिए श्रेष्ठ दिन होगा। शिव जी का गन्ने के रस से अभिषेक कर शुभ कार्य करने पर यह मंगलकारी होंगे।



47 साल बाद सावन में सोमवती अमावस्या व पूर्णिमा


ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल श्रावण मास में दो सोमवार को विशेष रूप से अमावस्या और पूर्णिमा पड़ रहे हैं। सोमवती अमावस्या 20 जुलाई और 3 अगस्त को सोमवती पूर्णिमा का संयोग 47 वर्षों बाद बना है। यह अद्भुत संयोग 47 साल पहले 1973 में बना था। इस बार श्रावण मास में पांच सोमवार पड़ने का योग बना है। पंडितों के अनुसार, पांच सोमवार को योग वर्ष 1976, 1990, 1997 व 2017 में बना था। यही संयोग 2024 में भी बनेगा। यह माह सोमवार से शुरू और सोमवार को ही माह की विदाई होगी। 13 जुलाई हो कृष्ण पक्ष की अष्टमी, 20 जुलाई को अमावस्या, 27 जुलाई को सप्तमी, 3 अगस्त को पूर्णिमा पर विशेष योग बन रहे हैं। इस योग में पौधारोपण करने से पूर्व के सभी दोषों का क्षमन और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।



तीसरे सोमवार को सर्वार्थसिद्धि योग


ज्योतिष गणना के अनुसार सावन के तीसरे सोमवार को कई शुभ योग भी हैं। कार्य को सिद्धि देने वाला योग सर्वार्थसिद्धि बना है। इस दिन सोमवती अमावस्या के रूप में भी पूजा की जाएगी। हरियाली अमावस्या भी पड़ रही है। यह सौभाग्य और पितरों की कृपा पाने का दिन माना गया है। अंतिम सोमवार 3 अगस्त को रवियोग पड़ रहा है। यह योग श्रेष्ठ सिद्धिकारक और मनोकामनापूर्ति के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस दिन शिवजी की उपासना शुभफलकारण और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला होगी।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग

  रायपुर। सिंधी समाज के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर सिंधु युवा शक्ति द्वारा आज सिविल लाइन थाने में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है । आपको बता दें की त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था रहा था , जिससे सनातन हिन्दू सिंधी समाज की भावनाओं को अहाता पहुंचा है, इस विषय पर समाजजनों का कहना है की उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर आज सिविल लाइन थाने में सिंधु युवा शक्ति ने कार्यवाही की मांग की है ।

छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत" युवाविंग की नई कार्यकारिणी घोषित,आदर्श कलवानी, प्रशांत राज गावरी, योगेश घिंडवानी, मोहित नंदनानी जी को सचिव पद का दायित्व, युवा नेतृत्व को विशेष जगह

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें समाज हित में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत युवा विंग   प्रभारी :- जितेन्द्र बड़वानी   अध्यक्ष :- महेश आहुजा   महासचिव :- दिनेश सुंदरानी   कोषाध्यक्ष :- सागर भावनानी   चेयरमेन:- विक्की लोहाना   कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक रामनानी, प्रणीत सुंदरानी जितेन्द्र शादीजा, नीलेश तारवानी   उपाध्यक्ष:- अविनाश गिदवानी,विजय लहरवानी, समीर वंश्यानी, सुनील मलानी  दिनेश पंजवानी तिल्दा , भावेश नागवानी , बंटी कृष्णानी bsp कपिल तारवानी, कमलेश भावनानी  सचिव:- जय केशवानी, अविनाश खेतपाल, संजय मंजर , आदर्श कालवानी, जितेश बालानी ,लातीश जमनानी, पंकज तौरानी , मुकेश नत्थानी राजेश अंदानी, दीपक अंदानी अंकुश बजाज ,सौरभ खटवानी  आशीष वाधवानी, योगेश गिँडवानी , प्रशांत राज गावरी , मोहित नानदानी  CA सागर केवलानी , नन्दन हरजानी, विक्की डेंगवानी   प्रचार प्रसार मंत्री जतिन नचरानी   प्रवक्ता सेव...

रायपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने राष्ट्र विरोधी पोस्ट, हुई अरेस्ट

रायपुर :  भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच कुछ लोगों को देशविरोधी पोस्ट करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसे मेंऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट डालना महिला को भारी पड़ गई है। पुलिस में शिकायत के बाद अब वह हिरासत में है। मामला है पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया था। वहीँ इस विवादित पोस्ट को करने वाली महिला लुजिना खान को सोमवार रात हिरासत में ले लिया गया है। महिला ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद उठा और शिकायत दर्ज हुई तो उक्त महिला ने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट निजी कर दिया है। वहीँ इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा किया गया था। इसे लेकर महिला काफी ट्रोल भी हुई थी। इसकी सिविल लाइन थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह देश की भावना को ठेस पहुंचाना वाला पोस्ट है। साथ ही हिंसा फैलाने वाला पोस्ट भी है। इसलिए इसमें तुरंत एक्शन लिया गया है। इस तरह की पोस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही ...