Skip to main content

Posts

सिंधी समाज का गर्व विश्व की सबसे ऊँची भगवान झुलेलाल की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 29 मार्च को

 सिंधी समाज का गर्व विश्व की सबसे ऊँची भगवान झुलेलाल की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 29 मार्च को    रायपुर । राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर केनाल रोड पर भगवान झुलेलाल की प्रतिमा का निर्माण कार्य सम्पन्न हो चुका है, आपको बता दें की यह विश्व की पहली प्रतिमा है जिसकी ऊंचाई 56 फुट है । चेट्री चन्ड्र पर से पहले 29 मार्च को संतों महात्माओं के सानिध्य में इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी जो सिंधी समाज के लिये गौरव साबित होगी। इसके आलावा प्रतिमा आस पास कुंड का निर्माण कार्य जोरों भी चल रहा है जिसमें जलीय जीव और तरह तरह की मछलियां इसमें रखी जाएंगी। भगवान झुलेलाल वरुण देव के अवतार माने जातें हैं सर्व सिंधी समाज की वरुण देव पर बड़ी ही आस्था रखता है। 29 मार्च को सुबह 11 बजे हवन पूजन के साथ साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी, तत्पश्चात आम भंडारा, स्कूटर-बाइक रैली, बहराणे साहेब जो पूजन किया जाएगी। उक्त जानकारी झुलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष गिरीश लहेजा ने दी ।

विजय सिंधी सेवा मंच ने की चेट्री चंड्र पर्व पर मास – मटन व शराब दुकाने बंद करने की मांग

रायपुर। विजय सिंधी सेवा मंच द्वारा आगामी चेट्री चंड्र पर्व पर शासन से मांग की गई है की इस दिन समस्त प्रदेश में मास - मटन, शराब व अन्य मादक द्रव्यों की दुकानों को बंद रखा जाये व साथ ही साथ सरकारी छुट्टी की भी घोषणा की जाये, इसी को देखते हुए मंच द्वारा आज मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। मंच के संस्थापक व युवा समाज सेवी प्रशांत राज गावरी ने बताया की इस पर्व पर व इष्ट देव भगवान झूलेलाल जी पर समस्त सिंधी समाज की बड़ी ही आस्था है, इसी को देखते हुए समस्त सिंधी समाज की ओर से मंच द्वारा उक्त मांग की गई है । ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से मंच के वरिष्ठ सदस्य सुरेश तहल्यानी, प्रतीक राज गावरी, मोनू आहूजा, गिरीश लहेजा, सुनीता नागरानी, पप्पू हिरनन्द जगवानी प्रशांत राज गावरी मौजूद थे ।

Big Breaking:-महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में हुई एमआईसी की बैठक में 38 एजेंडो पर चर्चा हुई। कटोरा तालाब नाम बदल कर सिंधी समाज के इष्ट देवता झूलेलाल जी के नाम पर रखा जायेगा

 रायपुर। महापौर एजाज ढेबर मार्च के अंत में रायपुर नगर निगम का साल 2022-23 का बजट पेश करेंगे। महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में हुई एमआईसी की बैठक में 38 एजेंडो पर चर्चा हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि राजधानी के कटोरा तालाब का नाम बदलकर झूलेलाल जी के नाम पर रखा जाएगा। इस संबंध में बैठक में प्रस्ताव पास हुआ है. वहीँ संपत्तिकर नही चुकाने वालों की संपत्ति की कुर्की होगी. बैठक में राजधानी के पवित्र स्थल महादेव घाट के नाम बदलने का प्रस्ताव गिरा। महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि नगर निगम के पास पर्याप्त फंड है। निगम का खजाना खाली नहीं हुआ है। नगर निगम के सभी कर्मचारियों को वेतन बटना शुरू हो गया है. लोगो को उनकी तनख्वाह मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम का इस बार का बजट कई योजनाओं से भरा होगा। जल्द ही इसका डेटा भी पेश कर दिया जाएगा। इस बार का बजट मार्च के अंत में प्रस्तुत किया जाएगा।

विजय सिंधी सेवा के प्रदेशाध्यक्ष प्रतीक राज गावरी ने दी बसंत पंचमी की शुभकामनायें

विजय सिंधी सेवा के प्रदेशाध्यक्ष प्रतीक राज गावरी ने दी बसंत पंचमी की शुभकामनायें रायपुर। युवा समाज सेवी एवं विजय सिंधी सेवा मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रतीक राज गावरी ने 05 फरवरी बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है । उन्होंने ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बसंत पंचमी से बसंत ऋतुराज का आगमन होता है, इस समय प्रकृति अपना सर्वाेच्च निखार लिए होती है इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना भी की जाती है।  युवा समाज सेवी प्रतीक राज गावरी ने इस अवसर पर कामना की है कि ऋतु परिवर्तन के साथ यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह का संचार लेकर आए।

कोरोना ब्रेकिंग-: बीजेपी के जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी कोरोना पॉजिटिव

  रायपुर। बीजेपी के पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक श्रीचंद सुंदरानी की तबीयत पिछले दो दिनों से खराब थी. कोरोना के लक्षण नजर आने पर उन्होंने घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया था. एक दिन पहले ही उन्होंने RT PCR टेस्ट कराया और अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

राजधानी में नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश

 राजधानी में नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश रायपुर। राजधानी में रात 9 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया था, लेकिन अब कलेक्टर सौरभ जैन ने आदेश में संशोधन किया है। एक घंटे की छूट दी है। अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर सौरभ जैन ने आदेश में लिखा कि ठेला, गुमटी और अन्य छोटे फुटपाथ व्यापारियों के द्वारा समयावधि के प्रस्तुत आवेदन पर विचार करते हुए उपरोक्त वर्णित आदेश की कंडिका 1 में रात्रिकालीन की अवधि को रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू किए जाने का आदेश दिया है। इसी तरह आदेश की कंडिका 5 में वैवाहिक कार्यक्रम मुहूर्त पर आधारित होने के कारण रात्रि 10 बजे की समयावधि को शिथिल किया जाता है, लेकिन विवाह में ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग की अनुमति पूर्ववत रात्रि 10 बजे तक ही रहेगी। आबकारी विभाग द्वारा प्रदत्त अनुज्ञा की समय सीमा विभागीय नियम अनुसार रहेगी।  दरअसल, छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसी कड़ी में अब राजधानी रायपुर में भी नाइट कर्फ्यू के साथ कड़ी पाबं...

Breaking News :- राजधानी रायपुर में लॉक डाउन को लेकर आया फैसला, जानिए क्या हुआ निर्णय

रायपुर।  रायपुर में लॉकडाउन की अटकलों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। राजधानी में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। बढ़ते कोरोना केसेस को देखते हुए कोविड केयर सेंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि फ़िलहाल रायपुर में लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं है, आगे की स्थिति को देखते हुए उस निर्णय पर विचार किया जायेगा। हम सुरक्षात्मक व्यवस्था को किस तरह सुदृढ़ और सुचारु करेंगे, इस पर आज बैठक में चर्चा हुई है.